सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Venus will rise today, there will be more profit

Gorakhpur News: आज शुक्र होंगे उदय, ज्यादा होगा लाभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Venus will rise today, there will be more profit
विज्ञापन
- इसके बाद से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रविवार को शुक्र उदय हो रहे हैं। यह पहले से ज्यादा लाभ देंगे। उदय होने के साथ ही सहालग भी शुरू हो जाएगा।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्र का परिवर्तन सुखद है। शुभ समय की शुरुआत होगी। भौतिक सुख मिलेगा। वहीं गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार शुक्र रविवार को शाम 06:05 बजे उदय हो रहे हैं। इसके बाद ही लग्न शुरू होगा। यह उदय लोगों के लिए भी अच्छा होगा।

--
इन राशियों पर यह होगा असर
मेष राशि के लोगों के आय का नवीन स्त्रोत बनेगा। शुभ समय रहेगा। वृषभ के लिए उच्च अधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा। शुभ समय रहेगा। मिथुन के लिए स्थितियां पहले से अनुकूल हो जाएंगी। कर्क के लिए दांपत्य जीवन में थोड़ी सी खटास आ सकती है, थोड़ा बच के पार करें। सिंह के लोग परेशानी में पड़ सकते हैं, कोई उंगली उठ सकती है, इसलिए सावधान रहें। कन्या के लिए स्वास्थ्य प्रेम व्यापार की स्थिति अच्छी है। थोड़ा सा ध्यान रखकर चलें। तुला के लोगाें के लिए अत्यंत शुभकारी समय होगा। संतान और प्रेम के लिए अच्छा होगा। वृश्चिक के लोगों के घर में शुभ संस्कार हो सकता है, शुभकारी समय है। धनु के लिए व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। अपनों का साथ होगा। मकर के लिए शुभ समय है। कुंभ के लोग रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शुभ समय होगा। मीन राशि के लोगों का प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed