सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the case of the death of the rape victim...Police sealed the borders, tension remained in the village.

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला...पुलिस ने सीमाओं को किया सील, गांव में रहा तनाव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of the rape victim...Police sealed the borders, tension remained in the village.
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। थाना बहसूमा क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की जहर खाने से हुई मौत के बाद रविवार को भी तनावपूर्ण हालात बने रहे। गांव जाने वाले सभी मार्गो पर पुलिस का पहरा रहा। गांव में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी की। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में जाने नहीं दिया गया। गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
Trending Videos

गांव की सीमाओं को सील कर बाहरी लोगों व मीडिया के प्रवेश पर दूसरे दिन भी पूर्ण प्रतिबंध कर दिया। शनिवार को मीडियाकर्मी जिन पगडंडियों से गांव में प्रवेश कर गए थे, रविवार को उन पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूसरे दिन फल, सब्जी विक्रेताओं को भी गांव में नहीं जाने दिया गया। मुख्य मार्ग से गांव को जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर सीओ मवाना पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ निगरानी करते नजर आए। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा की दृष्टि में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अतिरिक्त निरीक्षक प्रभारी बने योगेंद्र कुमार
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव में हुई घटना के बाद एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार को अतिरिक्त प्रभारी बहसूमा थाने में तैनात कर दिया है।
----
आजाद समाज पार्टी के नेताओं को रोका

बहसूमा। रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहसूमा की सीमा पर रोक दिया। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे केवल परिजनों से मिलने जा रहे हैं लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया।
सपा नेता पहुंचे सांत्वना देने
पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सपा नेता किशोर वाल्मीकि व सरदार नरवैल सिंह मालीपुर के खेतों से होकर परिवार से मिलने में सफल रहे। पीड़ित परिवार को शोक संवेदना प्रकट की। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने सरकार से परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
-------------
यह था मामला...
बहसूमा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। 27 जनवरी को दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात शव गांव पहुंचा था। पुलिस रात में ही किशोरी का अंतिम संस्कार कराना चाहती थी लेकिन परिजनों ने रात में दाह संस्कार करने से मना कर दिया था। शनिवार सुबह परिजन व ग्रामीण दुष्कर्म पीड़िता के शव को लेकर घर से चले तो खेतों के रास्ते पहुंचे रिश्तेदारों ने अर्थी को रास्ते में उतारकर एक करोड़ का मुआवजा व सामूहिक दुष्कर्म में नाम बढ़ाने की मांग करते हुए हंगामा किया था। बाद में किशोरी के भाई को विश्वास में लेकर पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस नामजद मुख्य आरोपी अनुज सैनी को दुष्कर्म व पॉक्सो व उसके पिता ओमवीर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मृतका के भाई की ओर से अनुज सैनी, उसके पिता ओमवीर, मां मुंद्री देवी और भाई रवि के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed