हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में शनिवार को होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों के लिए आग उस समय और खतरनाक बन गई, जब पता चला कि बाहर से गेट पर ताला लगा हुआ था। आग फैलने के बाद कई मजदूर बाहर नहीं निकल पाए और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरियाणा में पांच महिलाओं की मौत: फैक्टरी में बाहर से बंद था ताला, अंदर थे 30 मजदूर; आग लगी तो कोई नहीं भाग सका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:30 PM IST
सार
फैक्टरी में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। साथ ही बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में बाहर की तरफ ताला लगा हुआ था कोई भी मजदूर भागने नहीं पाया। लेकिन कुछ ने हिम्मत की और छत से कूद गए।
विज्ञापन