{"_id":"6756573b1abd3d787e086a2e","slug":"kurukshetra-family-murder-and-suicide-medicine-ordered-online-ram-ram-written-in-suicide-note-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Family Murder And Suicide: ऑर्डर पर मंगाई दवा... नोट में लिखा सबको राम-राम, कोई दुखी न हो; इसलिए सब साथ जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Family Murder And Suicide: ऑर्डर पर मंगाई दवा... नोट में लिखा सबको राम-राम, कोई दुखी न हो; इसलिए सब साथ जा रहे
सुनील धीमान, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Dec 2024 08:40 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र के गांव यारा में एक युवक ने पहले पिता का गला रेता, इसके बाद मां और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 13 साल के बेटे को भी जहर खिलाया लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। इसके बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
1 of 12
Family Murder And Suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुरुक्षेत्र के गांव यारा में अपने ही माता-पिता और पत्नी की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या करने के बाद गांव सन्न है। माना जा रहा है कि इसका कारण लोगों को विदेश भेजने का दुष्यंत का धंधा है। इसके चलते वह लेन-देन में फंस गया।
पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है कि परिवार में कोई दुखी न हो, इसलिए सभी साथ जा रहे हैं। सभी को राम-राम...। हालांकि अभी इस सुसाइड नोट की भी जांच होनी है। इसमें पुलिसकर्मियों पर टार्चर करने के आरोप लगाए हैं। नैब सिंह परिवार के साथ रह रहा था। नैब सिंह के कुनबे में करीब साढ़े चार एकड़ जमीन हिस्से आई थी।
Trending Videos
2 of 12
इसी घर में हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विदेश भेजने का धंधा बना परिवार का काल
नैब सिंह अपने पोते केशव के साथ खेती करता था। दुष्यंत शाहाबाद कोर्ट में प्यादा था। कुछ समय पहले दुष्यंत ने विक्रम (सुसाइड नोट में जिक्र) के साथ लोगों को विदेश भेजने का काम शुरू किया था। यही धंधा परिवार के लिए काल साबित हुआ। हालांकि ग्रामीण बाहरी हमलावरों के वारदात को अंजाम देने की बात कर रहे थे। सुसाइड नोट के मुताबिक विक्रम लोगों से पैसे अपने पास रखता था, जबकि दुष्यंत फाइल लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
दुष्यंत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
दुष्यंत ने विक्रम को ठहराया जिम्मेदार
विक्रम ने किसी चंद्रभान से पैसे लेकर काम नहीं किया था। इस लेनदेन में दुष्यंत फंस गया और उसने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। इधर, दुष्यंत के लेनदेन की भनक उसके परिवार को भी मिल चुकी थी। इस वजह से दुष्यंत मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पिता ने दुष्यंत को काम छोड़ने की सलाह दी थी। दुष्यंत ने विक्रम और उसके परिवार को हत्या और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है।
4 of 12
नैब सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी किया टॉर्चर
विक्रम कनाडा में रहता है। विक्रम की वजह से चंद्रभान, उसका बेटा सलिंद्र, जमाई संदीप और बेटी कोमल उसे और उसके परिवार को परेशान करते थे। उन्होंने हमारी झूठी दरखास्त पुराना शहर सोनीपत में दी थी। इसमें चौकी इंचार्ज रोहित और शिवमुनि ने भी उसे बहुत टॉर्चर किया।
विज्ञापन
5 of 12
अमृत कौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
धनपत सिंह मलिक उसे अलग से ले जाकर जान से मारने और उसके सारे परिवार को उठाने की धमकी देता था। इससे तंग आकर उसने 16 अगस्त को छह लाख और दो लाख के दो चेक उनको दिए थे, जबकि यह राशि विक्रम के पास गई थी। इनका कोई बकाया न देना था। उसके पास जो दो लाख संदीप के आए थे। वो भी उसने 13 जून तक लौटा दिए। उसके बाद उसने 50 हजार और 32 हजार रुपये भी 19 जून को उनके मांगने पर दे दिए थे। फैसले के बाद भी संदीप उसे परेशान करता रहा और उससे दो लाख रुपये और मांगता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X