हरियाणा के पलवल थाना क्षेत्र के पिंगोड़ मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा में भीषण हादसा: कार ने दो को कुचला, गाड़ी के नीचे फंसी सोहिल-सलमान की लाश; लोगों ने खींचकर निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:29 PM IST
सार
टक्कर इतनी भीषण थी कि सोहिल और सलमान कार के नीचे फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन