पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केतन के बाद अब मोनू का कत्ल: डिलीट चैट और 49 कॉल, तीन मिनट बात, प्रेमी संग पत्नी ने मारा; मर्डर की फुल स्टोरी

Sun, 05 Jul 2026 01:01 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 05 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

हरियाणा में केतन जैसा हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। कॉल डिटेल और डिलीट चैट से हत्याकांड में चौंकाने वाला राज खुला। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मुंह और नाक बंद कर बेहोश किया और फिर नहर में फेंक दिया। शुरुआत में हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला।

विज्ञापन
chats Deleted and 49 calls unravel mystery of Monu murder Wife along with her lover had murder Monu in Rewari
rewari murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई के केतन हत्याकांड के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी से ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को मार डाला। नहर से पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी अपने मायके कसोली से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल जड़थल पहुंची।


उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सभी सामाजिक और पारिवारिक रस्में निभाईं। परिजनों के साथ रहकर उसने पति की मौत का गहरा दुख होने का भाव भी जताया, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। दरअसल, रेवाड़ी के जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या का राज मोबाइल फोन से रिकवर हुई कॉल डिटेल और डिलीट चैट से खुला। शुरुआत में इसे हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला।


 
chats Deleted and 49 calls unravel mystery of Monu murder Wife along with her lover had murder Monu in Rewari
हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस, मोनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर विशेषज्ञ की मदद से डेटा रिकवर कराया गया तो पत्नी तन्नू और मोनू के बीच हुई चैट और घटना वाले दिन 49 कॉल के रिकॉर्ड सामने आए। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोबारा जांच की मांग की। आठ जून को मोनू के लापता होने वाले दिन उसने पत्नी तन्नू को 49 बार फोन किया था।

 
chats Deleted and 49 calls unravel mystery of Monu murder Wife along with her lover had murder Monu in Rewari
पति मोनू के साथ हरिओम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई। मोबाइल से मिली चैट और कॉल डिटेल ने परिवार का शक और गहरा कर दिया। दरअसल, पुलिस ने 11 जून को मोनू का मोबाइल परिजनों को सौंपा था। मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट होने के कारण परिवार को संदेह हुआ। साइबर विशेषज्ञ से डेटा रिकवर कराने पर डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chats Deleted and 49 calls unravel mystery of Monu murder Wife along with her lover had murder Monu in Rewari
पति मोनू के साथ हरिओम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद भी परिवार ने बेटे की रस्म क्रिया पूरी होने तक किसी को अपने शक का आभास नहीं होने दिया। रस्में पूरी होने के बाद परिजनों ने मोबाइल से मिले साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

 
विज्ञापन
chats Deleted and 49 calls unravel mystery of Monu murder Wife along with her lover had murder Monu in Rewari
मोनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिवार 21 जून और 30 जून को पुलिस उपाधीक्षक से मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद मामले ने गति पकड़ी और पुलिस ने आरोपी पत्नी तन्नू और प्रेमी सोनू के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed