फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंताः यमुना 35 वर्ष के निचले स्तर पर, दिल्ली में जल संकट के आसार

Sat, 16 Jan 2021 02:20 AM IST
ajay kumar निरंजन कुमार, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
निरंजन कुमार, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Big drop in Yamuna water at Hathni Kund Barrage
हथिनीकुंड बैराज। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों में जमी बर्फ नहीं पिघलने और बारिश कम होने से यमुना का जलस्तर 35 साल में सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गया है। पानी वितरण के लिए हथिनीकुंड बैराज को खुद कम से कम नौ हजार क्यूसेक पानी की जरूरत होती है जबकि फिलहाल तीन हजार क्यूसेक पानी ही हथिनीकुंड बैराज पर पहुंच रहा है। यह स्थिति अगले दो से तीन सप्ताह या इससे ज्यादा समय तक रह सकती है। 

Big drop in Yamuna water at Hathni Kund Barrage
हथिनीकुंड बैराज। - फोटो : अमर उजाला

इससे हरियाणा और दिल्ली में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। यमुना के पानी पर निर्भर प्रदेश के कई शहरों में तो दो से तीन दिन के पानी का स्टॉक ही बचा है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने पानी के संकट के मद्देनजर पहले ही प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर पानी में कटौती न करने और अपने हिस्से का पूरा पानी मांगा है। 

Big drop in Yamuna water at Hathni Kund Barrage
हथिनीकुंड बैराज। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में हरियाणा सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया है कि यमुना में पानी की मौजूदा स्थिति के चलते प्रदेशवासियों की प्यास बुझाएं, सिंचाई के लिए किसानों को दें या फिर दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी भेजें। संकट में फंसी सरकार अब सिंचाई को दिए जाने वाले पानी में कटौती कर सकती है। अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर नहीं बढ़ता है तो सोनीपत, गुड़गांव, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ आदि जिलों में जल संकट हो सकता है। दिल्ली में भी हालत बिगड़ सकते हैं। इस बारे में जब दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक राघव चड्ढा को कॉल की गई तो उन्होंने कहा कि वे अभी बाहर हैं और सोमवार को इस मुद्दे पर बात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big drop in Yamuna water at Hathni Kund Barrage
हथिनीकुंड बैराज। - फोटो : अमर उजाला

सामान्य से 60 फीसदी कम पानी
यमुना में फिलहाल करीब चार हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा है जबकि रात को यह घटकर 1500 क्यूसेक हो जाता है। शुक्रवार दिन में केवल 2988 क्यूसेक पानी ही पहुंचा। इसमें से 2421 क्यूसेक पानी पश्चिमी यमुना नहर में भेजा गया जिसमें दिल्ली का हिस्सा 761 क्यूसेक पानी है जबकि जीव जंतुओं के लिए मुख्य यमुना नदी में 352 क्यूसेक पानी है। बाकी बचा पानी यूपी की पूर्वी यमुना नहर में भेजा गया। 

विज्ञापन
Big drop in Yamuna water at Hathni Kund Barrage
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

गेहूं की खेती होगी प्रभावित 
कृषि विशेषज्ञ आरएस राणा का कहना है कि यह काफी चिंता का विषय है कि यमुना में सामान्य से 60 फीसदी तक पानी कम हो गया है। पेयजल की आपूर्ति कम करना सरकार के लिए मुश्किल होगा। ऐसे में सिंचाई के पानी में कटौती से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed