Funny Jokes: भाभी- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़ गए होश
Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते-हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।
देवर- लड़किया लव मैरिज क्यों करती हैं?
भाभी- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना शरारती मिल जाए
भाभी- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
देवर- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले...
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
Jokes in Hindi: साली- बताओ सबसे पवित्र वस्तु क्या है? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।
Hindi Jokes: पत्नी- मौसम कितना हसीन है तुम्हारा क्या प्लान है? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)