सब्सक्राइब करें

Interesting Facts: क्यों हर लड़ाकू विमान दिखता है ग्रे? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 16 Apr 2026 12:19 PM IST
सार

Why Are Fighter Jets Painted Grey: क्या आपने कभी गौर किया है कि दुनिया के ज्यादातर फाइटर जेट एक जैसे ग्रे रंग में ही क्यों नजर आते हैं? इस साधारण दिखने वाले रंग के पीछे बेहद खास सोच और रणनीति काम करती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Why are fighter jets painted grey Know Why are Military Jets Of Indian Air Force Painted Grey
फाइटर जेट्स का रंग ग्रे ही क्यों होता है? - फोटो : AI

Interesting Facts About Fighter Jets: आसमान में बिजली की रफ्तार से उड़ते फाइटर जेट सिर्फ एक मशीन या विमान नहीं होते, बल्कि ये किसी भी देश की ताकत, तकनीक और रणनीति का जीता-जागता उदाहरण होते हैं। जब ये बादलों को चीरते हुए आगे बढ़ते हैं, तो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि दुनिया के ज्यादातर फाइटर जेट एक जैसे ग्रे रंग में ही क्यों नजर आते हैं? क्या यह सिर्फ एक ट्रेंड है या इसके पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक और सैन्य कारण छिपा है? दरअसल, इस साधारण दिखने वाले रंग के पीछे बेहद खास सोच और रणनीति काम करती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।



Momos History: तिब्बत की ठंड से दिल्ली की गलियों तक, जानें 600 साल का मोमोज का सफर

Trending Videos
Why are fighter jets painted grey Know Why are Military Jets Of Indian Air Force Painted Grey
फाइटर जेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

सुरक्षा कवच 
सबसे पहले बात करते हैं ऊंचाई की, जहां ये जेट उड़ान भरते हैं। फाइटर जेट्स आमतौर पर बहुत अधिक ऊंचाई पर उड़ते हैं, जहां सूरज की पराबैंगनी किरणें (UV Rays) जमीन की तुलना में कहीं ज्यादा तीव्र होती हैं। ऐसी स्थिति में विमान की बाहरी सतह को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। यहां पेंट सिर्फ रंग भरने का काम नहीं करता, बल्कि एक सुरक्षा कवच की तरह जेट को UV किरणों और नमी से बचाता है। ग्रे रंग इस मामले में सबसे संतुलित और प्रभावी साबित होता है, क्योंकि यह न तो बहुत ज्यादा गर्मी सोखता है और न ही जल्दी खराब होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why are fighter jets painted grey Know Why are Military Jets Of Indian Air Force Painted Grey
फाइटर जेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

जानें इस रंग के पीछे की रणनीति 
अब बात आती है रणनीति की, जो इस रंग को और भी खास बना देती है। ग्रे रंग आसमान के प्राकृतिक रंगों, जैसे हल्का नीला, सफेद बादल और धुंध, के साथ आसानी से घुल-मिल जाता है। यही कारण है कि दुश्मन के रडार या आंखों से बचने में यह रंग मददगार होता है। खासतौर पर ऊंचाई पर उड़ान के दौरान, यह जेट को लगभग अदृश्य बना देता है। इसके अलावा, ग्रे रंग की एक और खूबी यह है कि यह किसी भी समय, सुबह, दोपहर या शाम में बहुत ज्यादा चमक (reflection) नहीं करता, जिससे जेट की लोकेशन का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
 

Why are fighter jets painted grey Know Why are Military Jets Of Indian Air Force Painted Grey
फाइटर जेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

व्यावहारिक नजरिए से भी ग्रे रंग काफी फायदेमंद है। इस पर धूल, खरोंच या छोटे-मोटे निशान आसानी से नजर नहीं आते, जिससे जेट की मेंटेनेंस अपेक्षाकृत आसान हो जाती है। यही वजह है कि दुनिया के कई आधुनिक लड़ाकू विमान इसी रंग को प्राथमिकता देते हैं।

Weird News: मौत के पार क्या है? जानें 19 साल की लड़की की हैरान करने वाली कहानी
Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन के बीच का अंतर? यहां जानिए असली फर्क

विज्ञापन
Why are fighter jets painted grey Know Why are Military Jets Of Indian Air Force Painted Grey
फाइटर जेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

कुछ प्रमुख फाइटर जेट्स के रंग

  • एफ-22 रैप्टर में लाइट और डार्क ग्रे का संयोजन देखने को मिलता है। 
  • राफेल जेट ग्रे और हल्के नीले रंग के मिश्रण में आता है। 
  • वहीं, सुखोई एस-57 में ग्रे, सफेद और हल्के नीले रंग का मेल होता है। 
  • भारत का स्वदेशी तेजस भी ग्रे और ब्लू शेड्स में नजर आता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed