फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या का विवादित ढांचा: 6 दिसंबर 1992 का दिन और...वह छह घंटे

Thu, 06 Dec 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
6 December 1992, Babri Masjid demolition that 6 hours
अयोध्या मंदिर विवाद

साल 1992 के बाद लगभग हर लोकसभा चुनाव का अहम मुद्दा रहा है विवादित ढांचा और अयोध्या का राम मंदिर। 1989 के अंत में सुलगी राम मुद्दे की चिंगारी 1992 छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद को ढहाने के बाद से आज तक जल रही है। इस घटना को करीब 26 साल हो चुके हैं लेकिन मुद्दा जस का तस है। हर छह दिसंबर को अयोध्या ही नहीं पूरे देश में एक अलग सा उन्माद देखने को मिलता है।

6 December 1992, Babri Masjid demolition that 6 hours
Babri Masjid demolition

अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को लाखों की संख्या में पहुंचे कारसेवकों ने गिरा दिया था। इसके बाद पूरा देश सांप्रदायिक हिंसा की आग में जलने लगा था। कारसेवकों की भीड़ के आगे केंद्र सरकार और राज्य सरकार लाचार दिखी। 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद को इस दिन जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ढहा दिया था।

6 December 1992, Babri Masjid demolition that 6 hours
Babri Masjid demolition
6 दिसंबर 1992 को देशभर से लाखों की संख्या में पहुंचे कारसेवकों ने पूरी मस्जिद कुछ घंटों में तोड़ दी। उस समय कारसेवकों का नारा था- एक धक्का और दो बाबरी मस्जिद तोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 December 1992, Babri Masjid demolition that 6 hours
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उस दिन कोई ऐसा नहीं था जिसने 'जयश्रीराम' का उद्घोष न किया हो, यहां तक की घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी भी वहां नारे लगा रहे थे। धीरे-धीरे देशभर के कारसेवकों का हुजूम अयोध्या में बढ़ रहा था, भीड़ हिंसक हो रही थी। दोपहर होते-होते भीड़ हिंसक होने लगी और मस्जिद की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प तेज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मी भी इधर-उधर निकल गए। जयघोष के साथ मस्जिद पर लोग चढ़ गए और छैनी-हथौड़ी लेकर मस्जिद तोड़ने में जुट गए।

विज्ञापन
6 December 1992, Babri Masjid demolition that 6 hours
Babri Masjid demolition
भीड़ उन्मादी हो चुकी थी। विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल, कारसेवकों के साथ वहां मौजूद थे, थोड़ी ही देर में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी भी जुड़े, इसके बाद वहां लालकृष्ण आडवाणी भी पहुंच गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed