{"_id":"5c08c509bdec22413f5da1ec","slug":"gautam-gambhir-agree-on-coming-into-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या राजनीति में उतरेंगे गौतम गंभीर? अपनी दूसरी पारी को लेकर क्रिकेटर ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या राजनीति में उतरेंगे गौतम गंभीर? अपनी दूसरी पारी को लेकर क्रिकेटर ने दिया ये जवाब
Thu, 06 Dec 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gautam gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। वह गुरुवार से आंध्र के खिलाफ अपने करियर का विदाई मैच खेल रहे हैं। गंभीर के संन्यास के तुरंत बाद खबरें आने लगी थीं कि वह राजनीति में अपने करियर की दूसरी पारी खेल सकते हैं। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौका मिलता है तो देश की सेवा जरूर करना चाहिए।
2 of 5
gautam gambhir
गौतम गंभीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने संन्यास से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने और एमएस धोनी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने के बारे में खुलकर बातचीत की। गंभीर ने सबसे पहले धोनी के साथ विवाद को लेकर कहा, मेरे और एमएस के बीच कोई विवाद नहीं है। किसी भी खिलाड़ी के लिए विशेष विदाई मैच आयोजित किया जाना जरूरी नहीं।
3 of 5
गौतम गंभीर
इसके अलावा गंभीर ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को गलत कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है। सिद्धू को पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gautam gambhir
टीम इंडिया के लिए 58 टेस्ट और 147 वन-डे खेलने वाले गंभीर ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा, 'यदि देश सेवा का मौका मिलता है तो बेहतर है कि राजनीति में जाना चाहिए। यदि मुझे मौका मिला तो मैं रबर स्टाम्प नहीं बनूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
gautam gambhir
बता दें कि गौतम गंभीर कुछ दिन पहले ही 37 साल के हुए। टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाने के कारण उनके क्रिकेट भविष्य पर आए दिन लोग सवाल पूछते रहते थे, लेकिन उन्होंने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया। गंभीर ने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।