सब्सक्राइब करें

Mann sacks Vijay Singla: कुर्सी गंवाने वाले आप के तीन मंत्री, एक फर्जी डिग्री में जेल गए तो दो घूस लेने में हुए बर्खास्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 24 May 2022 07:07 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि मनसा से आम आदमी पार्टी के विधायक और भगवंत मान कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने अपने विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर एक पर्सेंट की कमीशन मांगा था।

विज्ञापन
Aap Kejriwal Ministers Caught Taking Bribe of Six Lakhs in Delhi Law Minister Went to Jail
आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों पर लगे चुके हैं आरोप। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि मनसा से आम आदमी पार्टी के विधायक और भगवंत मान कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने अपने विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर एक पर्सेंट की कमीशन मांगा था। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। मान ने कहा, 'जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' 


मान की इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के पुराने मंत्रियों की कहानी लोगों के जुबां पर आने लगी। इसमें एक मंत्री को खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर चुके हैं। वहीं, दो अन्य मंत्री गंभीर आरोपों में सलाखों के पीछे जा चुके हैं। आइए आम आदमी पार्टी के इन मंत्रियों की कहानी जानते हैं...
 
Trending Videos

डॉ. विजय सिंगला: एक पर्सेंट कमीशन मांगने पर मान ने किया बर्खास्त

Aap Kejriwal Ministers Caught Taking Bribe of Six Lakhs in Delhi Law Minister Went to Jail
डॉ. विजय - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बर्खास्त कर दिया। सिंगला पर अपने विभाग के ठेकों पर एक पर्सेंट कमिशन मांगने का आरोप है। पेशे से डॉक्टर रहे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दिया था।  डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने अपने फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर को किया था बर्खास्त

Aap Kejriwal Ministers Caught Taking Bribe of Six Lakhs in Delhi Law Minister Went to Jail
आसिम अहमद खान - फोटो : अमर उजाला
2015 की बात है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। अचानक उन्होंने अपने फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर आसिम अहमद खान को छह लाख की घूस लेने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद केजरीवाल ने आप विधायकों को एक सख्त संदेश देते हुए कहा था कि अगर आसिम जैसे मामले में किसी भी विधायक या मंत्री का नाम आया तो उस पर भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। तब केजरीवाल ने अपनी पार्टी के विधायकों के परिजनों से भी मुलाकात की थी और उनसे भी यही बात कही थी। हालांकि, आसिम अहमद खान ने केजरीवाल के आरोपों को झूठा बताया था। कहा था कि यह उनके खिलाफ साजिश है। केरीजवाल उनसे एक करोड़ रुपये मांग रहे थे, नहीं दिया तो उनपर इस तरह के आरोप लगाने लगे। 
 
Aap Kejriwal Ministers Caught Taking Bribe of Six Lakhs in Delhi Law Minister Went to Jail
जितेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
फर्जी डिग्री के मामले में जेल गए केजरीवाल के मंत्री
2015 में आम आदमी पार्टी (आप) से जीत हासिल करने वाले जितेंद्र सिंह तोमर को अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट में कानून मंत्री बनाया था। इसके बाद तोमर पर अपनी शिक्षा को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लग गया। जांच के बाद पुलिस ने तोमर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 2020 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जितेंद्र सिंह तोमर के 2015 के चुनाव को रद्द कर दिया। तोमर दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे।
 
विज्ञापन

सोमनाथ भारती पर पत्नी ने लगाया था गंभीर आरोप

Aap Kejriwal Ministers Caught Taking Bribe of Six Lakhs in Delhi Law Minister Went to Jail
सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
2013 में आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मालवीय नगर सीट से विधायक चुने गए सोमनाथ भारती पर भी गंभीर आरोप लगे थे। चुनाव जीतने के बाद सोमनाथ को कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि, 2014 में भारती को इस्तीफा देना पड़ा था। 

उसी दौरान उनकी पत्नी ने भारती पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था। इसके अलावा एम्स में कर्मचारियों से मारपीट का भी आरोप लगा था। ये मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है। पिछले साल वह यूपी के दौरे पर थे। यहां दिए गए विवादित बयान को लेकर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed