Asteroid News in Hindi: एस्टेरॉयड को धरती के लिए काफी लंबे से खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बड़े एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह की सिर्फ एक बार धरती से टक्कर हुई थी जिसके बाद दुनिया से डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है।
Asteroid Alert: दुनिया पर खतरा! धरती की तरफ बढ़ रहा दो किमी चौड़ा एस्टेरॉयड, नासा ने बताया खतरनाक
इस विशालकाय एस्टेरॉयड का नाम 7335 (1989 JA) है, जो धरती से करीब 40 लाख किमी दूरी से गुजरेगा। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। धरती से इस एस्टेरॉयड की दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी से लगभग 10 गुना अधिक है।
यह विशालकाय एस्टेरॉयड करीब दो किमी चौड़ा है। धरती से इसकी दूरी को देखकर अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने संभावित रूप से खतरनाक श्रेणी में रखा है। अगर एस्टेरॉयड अपनी कक्षा बदलता है, तो इससे धरती को भारी नुकसान हो सकता है।
नासा का कहना है कि 7335 (1989 JA) धरती के करीब से गुजरने वाला सबसे बड़ा एस्टेरॉयड है। वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि इसकी रफ्तार 76,000 किमी प्रति घंटे है। 27 मई 2022 के बाद अब यह 23 जून 2055 से पहले धरती के पास नहीं आएगा।
यह एस्टेरॉयड 29,000 से ज्यादा नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEO) में शामिल है जिन्हें नासा हर साल ट्रैक करता है। नासा का कहना है कि इस तरह के खगोलीय ऑब्जेक्ट धरती की कक्षा से करीब 4,800,000 किमी के अंदर आते हैं जिनमें अधिकतर आकार में बहुत छोटे होते हैं। नासा ने बताया है कि 7335 (1989 JA) 99 फीसदी नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स से बड़ा है।