देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों में छूट देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवपाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...
दिन की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में अब मास्क अनिवार्य नहीं, इमरान की उल्टी गिनती शुरू, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-महाराष्ट्र और बंगाल में कोरोना प्रतिबंधों में छूट
भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने राज्य में लागू सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल से राज्य में फेस मास्क पहनना स्वैच्छिक होगा। यानी अब ये जनता पर निर्भर होगा कि वे मास्क पहने या ना पहने। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल
लगातार उपेक्षा से आहत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और मेरिट सूची जारी
BSEB 10th Result: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति, पटना (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स की सूची biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणामों की मेरिट सूची में शीर्ष पांच पायदान पर कुल आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से चार छात्राएं हैं और चार छात्र हैं। यानी की मेरिट सूची में मामला बराबरी का रहा है। पढ़ें पूरी खबर
राज्यसभा सांसदों के विदाई समारोह में पहुंचे पीएम मोदी
इस साल मार्च से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो रहे सात मनोनीत सदस्यों सहित कुल 72 राज्यसभा सांसदों की विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की।यहां उन्होंने सभी 72 सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान वे काफी भावुक भी दिखे। पढ़ें पूरी खबर