Weirdest Drinking Laws in World: वर्तमान समय में शराब पीना कई लोगों की शौक बन चुका है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो बिना शराब पिए नहीं रह पाते हैं। सभी लोग जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। कई लोग तो शराब पीने के बाद घर और बाहर दोनों जगहों पर हंगामा करते हैं। इसलिए दुनिया के हर देश ने शराब से जुड़े कानून बनाए हुए हैं जिनका उल्लंघन करने पर लोगों को सजा हो सकती है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाता है। लेकिन दुनिया के कुछ देशों में शराब को लेकर ऐसे कानून बनाए गए हैं, जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे कि जरूर किसी ने नशे में इन्हें लागू किया होगा। तो आइए जानते हैं शराब पर बनाए गए 10 देशों के अजीबोगरीब कानून....
अजब-गजब: इन 10 देशों में हैं शराब पीने के अजीबोगरीब कानून, जो आपको कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल साल्वाडोर: नशे में गाड़ी चलाना मौत को बुलावा देना है
नशे में गाड़ी चलाना किसी के लिए भी घातक साबित हो सकता है। इसके लिए हर देश ने कड़े कानून बनाए हैं, लेकिन अल साल्वाडोर में ड्रंक ड्राइविंग पर ऐसा कानून बनाया गया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर नशे में गाड़ी चलाना मौत को दावत देना है। अगर आप यहां पर ड्रंक ड्राइविंग करते हैं, तो आपका फायरिंग दस्ते से सामना हो सकता है। इस देश ने शायद शराब पीने से जुड़ा कुछ ज्यादा ही सख्त कानून बना दिया है।
कनाडा में फ्लेवर नहीं बना सकते बारटेंडर
बार में लोगों की पसंद का ड्रिंक बारटेंडर बनाते हैं, लेकिन कनाडा में वे अलग-अलग फ्लेवर की शराब नहीं बना सकते हैं। यहां पर बार में आए ग्राहक के कहने पर ही बारटेंडर फ्लेवर्ड ड्रिंक बना सकते हैं। इस कानून की वजह से बारटेंडर को नौकरी मिलने में मुश्किल खड़ी हो गई है।
शराब पर स्वीडन में कानून
स्वीडन में कानून के मुताबिक, 3.5 पर्सेंट ABV से ज्यादा शराब सिर्फ सरकार बेच सकती है। स्वीडन में IKEA यूनिट पर सरकार का नियंत्रण हैं जहां से 3.5 परसेंट ABV से ज्यादा शराब खरीदी जा सकती है।
स्कॉटलैंड में शराब पीकर गाय की सवारी करने पर है रोक
स्कॉटलैंड में कोई भी शराब पीकर गाय की सवारी नहीं सकता है। इस कानून से तो ऐसा लगता है कि जैसे यहां पर लोग शराब पीकर गाय की सवारी करते थे। यहां पर इससे संबंधित कानून बनाया गया है।