{"_id":"62458583ab5f961c785bfbcb","slug":"strange-solar-waves-scientists-identified-strange-new-type-of-solar-waves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Strange Solar Waves: सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें, फेल हो गए फिजिक्स के नियम!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Strange Solar Waves: सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें, फेल हो गए फिजिक्स के नियम!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 31 Mar 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें
- फोटो : NASA/SDO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Strange Solar Waves: सूरज के बारे में रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों को एक हैरान करने वाली जानकारी मिली है। वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान पाया कि सूरज से रहस्यमयी लहरें निकल रही हैं। हालांकि पहले वैज्ञानिकों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। सूरज से निकलने वाली लहर की वैज्ञानिकों ने जांच के लिए गणना की, तो वो हैरत में पड़ गए।
दरअसल, सूरज से निकलने वाली रहस्यमयी लहरें बाहर निकलने के बाद फिर अंदर चली जाती हैं, जबकि लहरें बाहर की ओर आती हैं। यह भौतिक नियमों के खिलाफ है। सूरज से निकलने वाली इन लहरों की गति तीन गुना तेज है। सूरज की प्लाज्मा लहरों के बहाव से उलट ये रहस्यमयी लहरें चल रही हैं। इस एकॉस्टिक वेव्स से आवाजें भी आ रही हैं जिसे वैज्ञानिक हाई-फ्रिक्वेंसी रेट्रोग्रेड वॉर्टिसिटी वेव्स भी कह रहे हैं। इन लहरों पर की गई स्टडी नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित की गई है।
सूरज की ज्वलनशील गहराइयों में नहीं देखा जा सकता है, इसलिए वैज्ञानिक एकॉस्टिक वेव्स की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। अपने कोर से निकलने वाली एकॉस्टिक लहरें सूरज की सतह पर तैरती रहती हैं और वहीं लौट जाती हैं। कई बार वो कैनवस की बॉल की तरह बाउंस बैक भी हो जाता है।
2 of 7
सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने हाई-फ्रिक्वेंसी रेट्रोग्रेड की गणना करने के लिए 25 साल के डेटा का इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष और ग्राउंड-बेस्ड टेलिस्कोप की मदद से इनकी जांच की है। इस दौरान वैज्ञानिकों को पता चला कि उनसे बड़ी गलती हो रही है।
3 of 7
सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें
- फोटो : Pixabay
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के अबु धाबी सेंटर फॉर स्पेस साइंस में एस्ट्रोफिजिसिस्ट श्रवण हनासोगे का कहना है कि हाई-फ्रिक्वेंसी रेट्रोग्रेड की मौजूदगी, उनका उत्पत्ति एक ऐसा रहस्य है जो सच है। सबसे बड़ी बात है कि यह कोई कल्पना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें
- फोटो : Pixabay
श्रवण हनासोगे ने बताया कि इन रहस्यमयी लहरों पर रिसर्च करने के बाद सूरज की उस प्रकृति के बारे में पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी तक किसी ने सोचा नहीं था और न ही कोई स्टडी हुई थी। उन्होंने कहा कि हम सूरज की आंतरिक संरचना से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सूरज से निकल रही हैं रहस्यमयी लहरें
- फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि पहले वैज्ञानिक सोचते थे कि कोरियोलिस इफेक्ट के कारण सूरज की सतह पर एकॉस्टिक सौर लहरें बनती हैं। अगर किसी ग्रह के भूमध्यरेखा की गति उसके ध्रुवों की गति से तेज होती है, तो इसको कोरियोलिस इफेक्ट कहा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।