फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Dham: चमत्कार या पाखंड? मीडिया में छाने के बाद चौतरफा घिरे धीरेंद्र शास्त्री, जानें किसने, क्या कहा

Tue, 24 Jan 2023 12:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 24 Jan 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham Controversy: Reactions Of Leaders On Dhirendra Krishna Shastri News in Hindi
बागेश्वरधाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Social Media

मीडिया में छाने के बाद देशभर में बागेश्वर धाम सरकार के नाम की खूब चर्चा हो रही है। इन चर्चाओं के बीच अब कुछ आलोचक भी सामने आए हैं जो बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार करने के दावे पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने जहां बाबा को चुनौती दे दी तो कुछ लोगों ने इसे पाखंड बताया। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह रही कि धीरेंद्र शास्त्री का दरबार को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कई नेताओं ने जहां तारीफ की तो कइयों ने ढोंग और झूठा करार दिया। इसके अलावा कई धर्मगुरुओं ने भी सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

Bageshwar Dham Controversy: Reactions Of Leaders On Dhirendra Krishna Shastri News in Hindi
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : Social Media

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
शक्तियों को अपनी मुट्ठी में रखने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ढोंग करार दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं माघ मेले में आए कई संतों ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को सनातन संस्कृति के विरुद्ध बताया। उनका कहना है कि सनातन धर्म कभी पाखंड और अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। उन्होंने कहा कि हम उनके लिए फूल बिछाएंगे, अगर वह कि आओ, हमारे मकानों, मठों में आई दरारों को भर दें। इसी तरह सेक्टर दो में स्थित राधा आध्यात्मिक सत्संग मंडल की अध्यक्ष डॉ. राधाचार्या ने भी बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को अंधविश्वास करार दिया। डॉ. राधाचार्या का कहना है कि सनातन धर्म हमेशा पाखंड और अंधविश्वास से परे सुखी समाज की अवधारणा प्रस्तुत करता है। इस तरह की झाड़-फूंक से धर्म को नहीं अंध विश्वास को ही बढ़ावा मिलता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

Bageshwar Dham Controversy: Reactions Of Leaders On Dhirendra Krishna Shastri News in Hindi
बागेश्वरधाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने उठाए सवाल
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी बागेश्वर धाम से प्रमाण मांग लिया। गोविंद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मैं सनातन धर्म में विश्वास करता हूं, लेकिन पाखंड और ढोंग में मेरा भरोसा नहीं है। देश में 80-90 प्रतिशत सनातनी रहते हैं और सभी पाखंड को ठीक नहीं मानते। जब बाबा को नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने शक्तियां प्रमाणित करने की चुनौती दी तो वे वहां से क्यों भाग गए। अगर उनमें सच्चाई है तो जवाब दें। प्रामाणिकता के आधार पर जवाब दें। तांत्रिक जैसी प्रथा को प्रचारित कर रखा है, उसे प्रमाणित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar Dham Controversy: Reactions Of Leaders On Dhirendra Krishna Shastri News in Hindi
बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
श्याम मानव
अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने बागेश्वर धाम सरकार को चुनौती दी थी कि वह नागपुर में उनके मंच पर आए और अपना चमत्कार दिखाएं। संस्थान ने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री ऐसा करते हैं तो उन्हें 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।  श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को ठग तक करार दे दिया।
 
विज्ञापन
Bageshwar Dham Controversy: Reactions Of Leaders On Dhirendra Krishna Shastri News in Hindi
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भूपेश बघेल ने की सधी बयानबाजी
कांग्रेस के कुछ नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध टिप्पणी की, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साधना के बल पर कई लोग सिद्धियां प्राप्त करते रहे हैं। लेकिन इनका उपयोग जनता के हितों के लिए किया जाना चाहिए, इससे कोई भ्रम न फैले, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके पहले कांग्रेस नेता कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमर उजाला से कहा था कि भारत की जनता धर्म के प्रति बेहद संवेदनशील है और नेताओं को धर्म से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि जनता की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। हालांकि, उन्होंने धार्मिक नेताओं को भी किसी राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता की तरह बात करने से बचने की सलाह भी दी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed