फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Sadhu: कैसे बनते हैं नागा साधू, क्यों नहीं पहनते हैं कपड़े, जानिए उनसे जुड़ी रहस्यमयी बातें

Tue, 24 Jan 2023 10:39 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Naga Sadhu History and Life Interesting Facts Know Naga Sadhu Kaise Bante Hain in Hindi
नागा साधुओं से जुड़ी रहस्यमयी बातें - फोटो : अमर उजाला

Naga Sadhu Mysterious Facts: सनातन धर्म में साधू-संतों का काफी महत्व होता है। साधू-संत भौतिक सुखों का त्याग कर सत्य व धर्म के मार्ग पर निकल जाते हैं। इसके साथ ही उनकी वेशभूषा और खान-पान आम लोगों से बिल्कुल अलग होती है। उनको ईश्वर की प्राप्ति का माध्यम माना जाता है। साधू-संत आमतौर पर पीला, केसरिया या लाल रंगों के वस्त्र पहनते हैं।



साधू-संत को ईश्वर के सबसे निकट माना जाता है। संन्यासी अपने पूरे सांसारिक जीवन का त्याग कर देता है और अपना समय भगवान का नाम स्मरण करने में लगाता है। साधू-संतों में नागा साधुओं की चर्चा जरूर होती है। सबसे खास बात यह है कि नागा साधू कपड़े नहीं धारण करते हैं। वह कड़ाकी ठंड में भी नग्न अवस्था में रहते हैं। वह शरीर पर धुनी या भस्म लगाकर घूमते हैं। नागा का मतलब होता है नग्न। नागा संन्यासी पूरा जीवन नग्न अवस्था में ही रहते हैं। वह अपने आपको भगवान का दूत मानते हैं। आइए नागा साधुओं के बारे कुछ रहस्यमयी बातें जानते हैं...

Naga Sadhu History and Life Interesting Facts Know Naga Sadhu Kaise Bante Hain in Hindi
नागा साधुओं से जुड़ी रहस्यमयी बातें - फोटो : iStock

नागा संन्यासी बनने की प्रक्रिया बहुत लंबी और कठिन मानी जाती है। अखाड़ों द्वारा नागा संन्यासी बनाया जाता है। हर अखाडे़ की अपनी मान्यता और पंरपरा होती है और उसी के अनुसार उनको दीक्षा दी जाती है। कई अखाड़ों में नागा साधुओं को भुट्टो के नाम से भी बुलाया जाता है। अखाड़े में शामिल होने के बाद इनको गुरु सेवा के साथ सभी छोटे काम करने के लिए दिए जाते हैं। 
 

Naga Sadhu History and Life Interesting Facts Know Naga Sadhu Kaise Bante Hain in Hindi
नागा साधुओं से जुड़ी रहस्यमयी बातें - फोटो : iStock

नागा साधुओं का जीवन बेहद ही जटिल होता है। बताया जाता है कि किसी भी इंसान को नागा साधू बनने में 12 साल का लंबा समय लगता है। नागा साधू बनने के बाद वह गांव या शहर की भीड़भाड़ भरी जिंदगी को त्याग देते हैं और रहने के लिए पहाड़ों पर जंगलों में चले जाते हैं। उनका ठिकाना उस जगह पर होता है, जहां कोई भी न आता जाता हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Sadhu History and Life Interesting Facts Know Naga Sadhu Kaise Bante Hain in Hindi
नागा साधुओं से जुड़ी रहस्यमयी बातें - फोटो : iStock

नागा साधू बनने की प्रक्रिया में 6 साल बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान वह नागा साधू बनने के लिए जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। इस अवधि में वह सिर्फ लंगोट पहनते हैं। वह कुंभ मेले में प्रण लेते हैं जिसके बाद लंगोट को भी त्याग देते हैं और पूरा जीवन कपड़ा धारण नहीं करते हैं।

Time Traveller Claim: शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां, इस साल एलियन से होगा युद्ध, अमेरिका में मचेगी तबाही

विज्ञापन
Naga Sadhu History and Life Interesting Facts Know Naga Sadhu Kaise Bante Hain in Hindi
नागा साधुओं से जुड़ी रहस्यमयी बातें - फोटो : iStock

नागा साधू बनने की प्रक्रिया की शुरुआत में सबसे पहले ब्रह्मचर्य की शिक्षा लेनी होती है। इसमें सफलता प्राप्त करने के बाद महापुरुष दीक्षा दी जाती है। इसके बाद यज्ञोपवीत होता है। इस प्रकिया को पूरी करने के बाद वह अपना और अपने परिवार का पिंडदान करते हैं जिसे बिजवान कहा जाता है।


Viral Video: शोरूम के बाहर से टीवी देख रही थीं बेघर मासूम बच्चियां, तभी शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed