{"_id":"63cf40b14753f817230b3d50","slug":"india-vs-new-zealand-3rd-odi-2023-playing-xi-dream11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Playing 11: होमग्राउंड पर रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका देंगे रोहित शर्मा? उमरान की हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Playing 11: होमग्राउंड पर रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका देंगे रोहित शर्मा? उमरान की हो सकती है वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:51 AM IST
सार
India vs New Zealand 3rd ODI Playing 11 Prediction: भारत ने हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 12 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, रायपुर में उसने आठ विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया था। रजत पाटीदार इंदौर के रहने वाले हैं। उन्हें होमग्राउंड पर मौका मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
1 of 8
रजत पाटीदार और उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में मंगलवार (24 जनवरी) को खेला जाएगा। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 2017 के बाद जब टीम इंडिया उतरेगी तो उसकी नजर सीरीज में 3-0 की जीत हासिल करने पर होगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में सभी तीन मैच जीते थे। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
2 of 8
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 12 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, रायपुर में उसने आठ विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया था। इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे में भारत का मध्यक्रम अपना बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होगा। पहले वनडे में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके थे। वहीं, दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने स्कोर ही कम बनाए थे तो बल्लेबाजी का मौका सिर्फ ईशान को मिल पाया।
3 of 8
रजत पाटीदार और विराट कोहली
- फोटो : instagram/rrjjtt_01
होमग्राउंड पर पाटीदार को मिल सकता है मौका
श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार के पास कुछ आतिशी शॉट दिखाने का अवसर था लेकिन पहले मैच में वह ऐसा नहीं कर सके। हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से नहीं चल पाए थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक उन्होंने बल्ले से अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। वनडे प्रारूप की सीरीज के बाद टी-20 सीरीज होनी है। उसके बाद अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रजत पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में संभव है कि टीम प्रबंधन रजत पाटीदार को मौका दे दे। उन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा भी हो सकता है लगातार खेलने वाले शुभमन गिल को आराम देकर ईशान किशन से ओपनिंग कराई जाए और पाटीदार को मध्यक्रम में मौका मिल जाए। हार्दिक की जगह उन्हें टीम में रखे जाने की संभावना ज्यादा है। हार्दिक को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
बाएं हाथ के स्पिनरों के आगे विराट कोहली की समस्या एक बार फिर उजागर हो रही है। वह मिशेल सैंटनर का शिकार बन रहे हैं। चार मैचों में तीन शतक लगाने वाले पूर्व कप्तान विराट सीरीज के पहले दो मैचों में खास नहीं कर सके। इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले विश्वकप में ज्यादा महीने शेष नहीं हैं, ऐसे में विराट अपनी इस कमजोरी पर काबू पाना चाहेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।