बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elections 2022: 10 फरवरी से मतदान, 10 मार्च को नतीजे, 10 इंफोग्राफिक्स में जानें पांचों राज्यों का गणित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Jan 2022 03:59 AM IST
सार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान प्रकिया 14 जनवरी से शुरू होगी। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

विज्ञापन
Elections 2022 Important Dates Covid Guidelines Political Scenario All You Need To Know In 10 Infographics Latest News Update
विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान - फोटो : अमर उजाला

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का एलान किया। इस दौरान कोरोना के बीच चुनाव कराने के फैसले पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि संविधान के मुताबिक देश में पांच साल के भीतर चुनाव होना अनिवार्य है। उन्होंने एक शेर भी पढ़ा, 'यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है।' इसके बाद उन्होंने कहा कि चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है और कोरोना के सभी नियमों का पालन कराते हुए हम चुनाव कराएंगे। आइए 10 इंफोग्राफिक के जरिए आपको बताते हैं आगामी चुनाव की अहम तारीखों के बारे में... 

Trending Videos
Elections 2022 Important Dates Covid Guidelines Political Scenario All You Need To Know In 10 Infographics Latest News Update
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

यूपी में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे फेज में 14 फरवरी, तीसरे फेज में 20 फरवरी, चौथे फेज में 23 फरवरी, पांचवें फेज में 27 फरवरी, छठे फेज में तीन मार्च और सातवें फेज में सात मार्च को वोटिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elections 2022 Important Dates Covid Guidelines Political Scenario All You Need To Know In 10 Infographics Latest News Update
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड: एक चरण में 14 फरवरी को मतदान

बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने से चर्चा में आए उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव एक चरण में 14 फरवरी को होगा। इसके लिए 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Elections 2022 Important Dates Covid Guidelines Political Scenario All You Need To Know In 10 Infographics Latest News Update
पंजाब चुनाव - फोटो : Amar Ujala

पंजाब: 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

उत्तराखंड के साथ ही पंजाब में भी एक ही चरण में चुनाव होगा। यहां भी 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
Elections 2022 Important Dates Covid Guidelines Political Scenario All You Need To Know In 10 Infographics Latest News Update
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

गोवा: सभी 40 सीटों पर एक चरण में मतदान

गोवा की सभी 40 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed