फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हकीकत में कभी नहीं रहे ये किरदार, फिर भी दुनिया के हर कोने में होते हैं इनके चर्चे

Tue, 21 Nov 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Famous people whose names you will recognize but who may never have existed at all 

इंटरनेट के इस युग में किसी भी महान शख्सियत के बारे में जानना बेहद ही आसान है। गूगल पर उस हस्ती का नाम लिखने भर से ही सूचनाओं का भंडार सामने आ जाता है। लेकिन कई ऐसी शख्सियतें भी हैं जिनके बारे में हम बचपन से ही सुनकर, पढ़कर और उनके किरदार टेलीविजन प्रोग्राम में देखकर बड़े हुए हैं। इन किरदारों का वजूद इस दुनिया में होकर भी नहीं है। 



आइए जानते हैं ऐसी हस्तियों के बारे में-

1. विलियम शेक्सपियर

Famous people whose names you will recognize but who may never have existed at all 

क्या शेक्सपियर जैसी शख्सियत अस्तित्व रखती भी थी या नहीं, इस पर कई मान्यताएं हैं। कई विद्वान मानते हैं कि जो रचनाएं शेक्सपियर के नाम से प्रसिद्ध हैं उसके असली रचनाकार फ्रांसिस बेकन थे। जो 1562 में पैदा हुए 1626 में उनका निधन हुआ। एक मान्याता यह भी है कि इन कहानियों को लिखने वाला इतिहास में ही गुम हो गया।

2. रॉबिन हुड

Famous people whose names you will recognize but who may never have existed at all 
रॉबिन हुड मध्यकाल का एक लोकप्रिय किरदार है। रॉबिन का किरदार फिल्मी दुनिया, टेलीविजन और किताबों में काफी लोकप्रिय है।। रॉबिन हुड एक सामान्य आदमी था जो पेशे से किसान था। रॉबिन हुड को अमीरों से लूटने और गरीबों को देने वाला कहा जाता था। हालांकि रॉबिन के अस्तित्व के बारे में भी संशय है। इस बात के प्रमाण कम ही मिले हैं कि रॉबिन का अस्तित्व था भी या नहीं।

   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. पाइथागोरस

Famous people whose names you will recognize but who may never have existed at all 
पाइथागोरस का जन्म पूर्वी एजियन के यूनानी द्वीप सामोस में हुआ था। पाइथागोरस को संगीतकार, रहस्यवादी और वैज्ञानिक भी माना जाता है। लेकिन ये महान शख्सियत भी अपने अस्तित्व का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं देकर गई।

क्लासिकल फिलॉसफी: ए हिस्ट्री ऑफ फिलॉसपी विदाउट एनी गैप्स में में दावा किया गया है कि 'पाइथागोरस का प्रमेय' उनके किसी अनुयायी ने लिखा था। यहां तक कि उन्होंने कभी किसी प्रेमय की खोज नहीं की।
विज्ञापन

4. मूसा 

Famous people whose names you will recognize but who may never have existed at all 
हजरत मूसा ही यहूदी जाति के प्रमुख व्यवस्थाकार हैं।  ऐसा माना जाता है कि उनको उनकी मां ने नील नदी में बहा दिया था। उनको फिर फराओ की पत्नी ने पाला था। बड़े होकर वे मिस्री राजकुमार बने। 
मूसा को ही पहले से चली आ रही एक परंपरा को स्थापित करने के कारण यहूदी धर्म का संस्थापक माना जाता है। मूसा के बाद यहूदियों को विश्वास है कि कयामत के समय हमारा अगला पैगंबर आएगा। हालांकि आजतक इस बात के प्रमाण नहीं मिले हैं कि मूसा का अस्तित्व था भी या नहीं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed