{"_id":"5a13e4904f1c1b60678bc84f","slug":"krunal-pandya-set-to-tie-knot-with-pankhuri-sharma-on-27th-december-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक के बड़े भाई कृणाल पांड्या नई पारी के लिए तैयार, इन्हें बनाएंगे हमसफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक के बड़े भाई कृणाल पांड्या नई पारी के लिए तैयार, इन्हें बनाएंगे हमसफर
Tue, 21 Nov 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कृणाल पांड्या
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृणाल पांड्या इस साल दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से शादी करेंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने वाले कृणाल पिछले 18 महीनों से पंखुड़ी को डेट कर रहे हैं।
2 of 6
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ipl official web
26 वर्षीय कृणाल इस समय अपनी फिटनेस हासिल करने में जुटे हुए हैं और इसी वजह से वो क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। चोटिल होने की वजह से बाएं हाथ के स्पिनर व बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा की टीम से अपना नाम वापस ले लिया था।
3 of 6
krunal pandya
- फोटो : pti
कृणाल को आईपीएल की खोज में से एक माना गया और जल्द ही उनके टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीदें भी है। कृणाल को बल्ले और गेंद दोनों ही से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज एबी डी'विलियर्स को खासा परेशान किया और आईपीएल में वो अकसर उन्हें आउट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कृणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
- फोटो : twitter
हार्दिक के बड़े भाई ने खुद बताया कि वो अपनी लेडी लव के साथ शादी 27 दिसंबर को फाइव स्टार होटल सेंटा क्रूज में करेंगे। वह अपनी शादी के बारे में घोषणा करने के दौरान खासे खुश नजर आए और वो इसलिए भी खुश हैं कि वह उस लड़की के साथ शादी कर रहे हैं जो उन्हें समझती है।
विज्ञापन
5 of 6
कृणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
- फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया ने कृणाल के हवाले से कहा, 'हम परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी करेंगे। उसी शाम को रिसेप्शन होगा। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं उस लड़की के साथ शादी कर रहा हूं जो मेरी दोस्त जैसी है और मुझे समझती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।