फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर की विराट कोहली से तुलना पर अब सौरव गांगुली ने कही यह बात  

Tue, 21 Nov 2017 01:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
saurav ganguly now said its all on virat and sachin comparison 
Sourav Ganguly, virat kohli
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की सराहना की है। गांगुली ने कहा कि कोलकाता में कोहली ने जादुई शतकीय पारी खेल टीम को संकट से बाहर निकाला है। गांगुली ने कहा कि वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना नहीं करना चाहते हैं। गांगुली ने कहा कि कोहली के खेल में लगातार सुधार हो रहा है। वह हर पारी में बेहतर होते जा रहे हैं। मैं समझता हूं कि कोहली अब सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ की स्ट्रेंथ वाले हो गए हैं। 


 
saurav ganguly now said its all on virat and sachin comparison 
गांगुली - फोटो : dailyo
सौरव गांगुली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी विराट कोहली ने 50 शतक बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का यह हाफ है। गांगुली ने कहा कि कोहली अपने करियर में अभी और कई शतक लगाएंगे। कोहली को अभी लंबा रास्ता तय करना है। सचिन तेंदुलकर से कोहली की तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी।  
saurav ganguly now said its all on virat and sachin comparison 
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
कोहली के अब वन डे 32 तथा टेस्ट में 18 शतक हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने वन डे में 49 तथा टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। कोहली ने अपना पहला शतक भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ वन डे में 24 दिसंबर 2009 को लगाया ‌था। इस पारी में उन्होंने 107 रन बनाए थे। गौतम गंभीर के सा‌थ शतकीय साझेदारी की थी। गंभीर ने शानदार 150 रन बनाए थे। गंभीर ने इस मैच का अपना मैन ऑफ मैच का अवार्ड विराट कोहली को दे दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
saurav ganguly now said its all on virat and sachin comparison 
सौरव गांगुली - फोटो : getty
गांगुली ने कहा कि कोलकाता में मुश्किल परिस्थितियों में विराट कोहली ने शतक लगाकर टीम को संभाला है। अगर विराट जल्दी आउट हो जाते तो टीम इं‌डिया यह मैच हार भी सकती थी। कोहली एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। कोलकाता में कप्तान के रूप में उनका शतक काफी अच्छा था। कोहली अर्धशतक को शतक में बदलते हैं। यही खासियत उन्हें औरों से अलग करती है। 
विज्ञापन
saurav ganguly now said its all on virat and sachin comparison 
विराट कोहली
गांगुली ने कहा कि विराट कोहली हर पारी में अभी और बेहतरीन बल्लेबाज होते जाएंगे। अभी उनको लंबा रास्ता तय करना है। करियर में अभी वह बहुत से शतक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड के नए शिखर पर पहुंचेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed