फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली हर पारी में छू रहे नया शिखर, ये रिकॉर्ड हर क्रिकेट प्रेमी को कर देंगे रोमांचित

Tue, 21 Nov 2017 12:06 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
virat creates many more records durung his 50 th century in kolkata
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 50 वां शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ अजब-गजब रिकॉर्ड बना डाले हैं। इस स्लाइड में हम इन्हीं पर नजर डालेंगे।

 
virat creates many more records durung his 50 th century in kolkata
विराट कोहली
कोहली ने अपने पदार्पण के बाद 50 शतक पूरे कर‌ लिए हैं। 2008 में उनके पदार्पण के बाद अब तक हाशिम अमला ने 49, एबी डिवीलियर्स ने 37, कुमार संगकारा ने 36 तथा डेविड वॉर्नर ने 34 शतक जड़े हैं। 50 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली अकेले क्रिकेटर हैं जिनका क्रिकेट के तीनो फार्मेट में 50 से अधिक का औसत है। 
virat creates many more records durung his 50 th century in kolkata
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली एक साल में सबसे ज्‍यादा शून्य और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के पहले कप्तान हो गए हैं। और दुनिया में 18 वें कप्तान हो गए हैं। विराट ने इस साल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 9 शतक तथा 5 शून्य बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat creates many more records durung his 50 th century in kolkata
विराट कोहली - फोटो : ndtvsports
बतौर कप्तान कोहली का वन डे और टेस्ट में यह 21 वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इस दौरान उन्होंने 98 पारी खेली है। प्रति 4.66 पारी में एक शतक लगाया है। कप्तानी बगैर 250 पारियों में कोहली ने 29 शतक लगाए हैं। इस दौरान करीब 8.62 पारियों में एक शतक निकला है। 
 
विज्ञापन
virat creates many more records durung his 50 th century in kolkata
विराट कोहली - फोटो : pti
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे अधिक शतक मारने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 376 पारियों में 41 शतक तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 368 पारियों में 33 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने महज 98 पारियों में 21 शतक लगा दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed