फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2020: भक्तों के घर पधारे बप्पा मोरया, मंदिरों में भी हुई विघ्न हर्ता की पूजा, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sat, 22 Aug 2020 03:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 22 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2020 PM Narendra Modi aarti prayers offered to lord ganesha people brought bappa moreya at their home
गणेश चतुर्थी 2020 के मौके पर मंदिरों में पूजा हो रही है - फोटो : ANI
शनिवार को प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का त्योहार है। गणेश चतुर्थी का उत्सव प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। शनिवार 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू हो गया है। कोई भी शुभ काम हो, बिना गणपति की पूजा के वह पूरा नहीं होता है। मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं 

Ganesh chaturthi 2020 PM Narendra Modi aarti prayers offered to lord ganesha people brought bappa moreya at their home
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और हर जगह खुशी और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बप्पा मोरया! भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे। हर तरफ खुशी और समृद्धि हो।'

डॉ. अदिति मित्तल ने सूखे मेवों से बनाए गणपति बप्पा

Ganesh chaturthi 2020 PM Narendra Modi aarti prayers offered to lord ganesha people brought bappa moreya at their home
ड्राई फ्रूट्स से बने गणपति बप्पा - फोटो : ANI
गुजरात के सूरत की रहने वाली डॉ. अदिति मित्तल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सूखे मेवों से गणपति की मूर्ति बनाई है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस मूर्ति को सूखे मेवों से बनाया है। इसे कोविड अस्पताल में रखा जाएगा। पूजा के बाद सूखे मेवों को अस्पताल में मरीजों में वितरित कर दिए जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सिद्धिविनायक मंदिर में की गई आरती

Ganesh chaturthi 2020 PM Narendra Modi aarti prayers offered to lord ganesha people brought bappa moreya at their home
सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति की हुई पूजा - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आरती की गई।
विज्ञापन

दिल्ली के सिद्धि विनायक मंदिर में की गई विघ्न हर्ता की पूजा

Ganesh chaturthi 2020 PM Narendra Modi aarti prayers offered to lord ganesha people brought bappa moreya at their home
दिल्ली के सिद्धि विनायक मंदिर में की गई पूजा - फोटो : ANI
दिल्ली के द्वारका में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की आरती की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed