हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहलोत कैबिनेट में फेरबदल: कुल 15 मंत्री आज लेंगे शपथ
राजस्थान में गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद 15 नए मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट फेरबदल के बाद 15 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें से 11 कैबिनेट मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी रविवार को शपथ लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: एमएसपी पर किसान संगठनों की अहम बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के दूसरे दिन सिंघु बॉर्डर पर पंजाब से जुड़े किसान संगठनों ने बैठक की। इसमें तय किया कि 22 नवंबर को प्रस्तावित लखनऊ रैली व 29 नवंबर को संसद मार्च के आयोजन का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाने के लिए रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड चुनाव 2022: सियासत गरमाने आज हरिद्वार आएंगे अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Election 2022 : आज फर्रुखाबाद में होगा सत्ता का संग्राम
आलू की खेती के लिए प्रसिद्ध फर्रुखाबाद का ऐतिहासिक महत्व काफी अधिक है। यहां कम्पिल तीर्थ क्षेत्र है तो बौद्ध के प्राचीन अवशेषों को संजोए संकिसा भी है। ऐसे खास जिले में कुल वोटर्स की संख्या 13.42 लाख से ज्यादा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...