हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
22 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
बैठक: आज कांग्रेस का रुख तय करेगा कश्मीर मामलों का समूह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह करेंगे अगुवाई
कांग्रेस का जम्मू-कश्मीर मामलों के कोर समूह मंगलवार को बैठक करेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई इस केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों की बैठक को लेकर पार्टी का रुख तय किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तीसरा मोर्चा की कवायद तेज: शरद पवार के नेतृत्व में आज विपक्ष के सभी दलों की बैठक, कांग्रेस से किया किनारा
कांग्रेस को किनारे कर विपक्ष के अन्य दलों को नए मंच पर लाने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली आवास पर मंगलवार को विभिन्न दलों के नेता जुटेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: बारिश के लिए करना होगा चार से पांच दिन का इंतजार, तब तक गर्मी और उमस करेगी परेशान
दिल्ली में दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण मानसून की बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बारिश के लिए अभी चार से पांच दिन इंतजार करना होगा। इस दौरान तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नारदा स्टिंग मामला: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ ममता पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई
नारदा स्टिंग टेप मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...