रमजान के पाक माह के अवसर पर देशभर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसी क्रम में इफ्तार पार्टी के बहाने लगभग सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं। यही नहीं उन्हें इस मौके पर एक-दूसरे को टोपी पहनाने और पहनने से भी गुरेज नहीं है। आइए एक नजर डालते हैं अलग-अलग राज्यों में हुई राजनीति की इफ्तार पार्टी की खास तस्वीरों पर...
तस्वीरों में देखिए अलग-अलग राज्यों में हुई राजनीति की इफ्तार पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की तरफ से बीते बुधवार को 2015 के बाद पहली बार इफ्तार पार्टी दी गई। इसमें कई विपक्षी पार्टियों ने भी शिरकत की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर आने वाली विपक्षी पार्टियों में समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी का प्रतिनिधित्व दिखाई दिया। बता दें कि इस मौके पर रूसी राजदूत आर. कुदाशेव समेत बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी मौजूद थे।
नागपुर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कांग्रेस परिवार से दूरियां बढ़ने की खबरों के बीच पहली बार उनकी इस पार्टी के जरिए अपने बीच मौजूदगी से तमाम कांग्रेस नेता खुश नजर आए। राहुल गांधी काफी देर तक उनके बगल में बैठकर कुछ बात करते रहे।
#इफ्तार कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। #इफ्तार में शामिल महिलाओं ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया। pic.twitter.com/r1zZI6tDZc
— Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) June 13, 2018