फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LoC Ceasefire: भारत से तनाव के बीच उड़ी पाकिस्तान की नींद, आठवें दिन तोड़ा सीजफायर; मिला मुंहतोड़ जवाब

Fri, 02 May 2025 07:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 02 May 2025 07:38 AM IST
सार

पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की। उसने लगातार आठवें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हमारी सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया। आइए जानते हैं पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन क्यों कर रहा है...

विज्ञापन
LoC Ceasefire: Pakistan lost sleep amid tension with India firing on eighth day at border got befitting reply
LoC - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दहशतगर्दों के पहनगार पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। उसे हर पल भारत की कड़ी कार्रवाई का डर सता रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से लगातार फायरिंग कर रहा है। लगातार आठवें दिन उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी।



भारतीय सेना के मुताबिक, एक और 2 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने संयमित और उचित तरीके से जवाब दिया।

LoC Ceasefire: Pakistan lost sleep amid tension with India firing on eighth day at border got befitting reply
LoC - फोटो : ANI

अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचा पाकिस्तान का दुस्साहस

  • पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है।  इससे पहले 30 अप्रैल और 1 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की थी। 
  • ऐसे ही 29-30 अप्रैल की रात को नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। सेना ने यह भी बताया था कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है।
  • पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात में कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। 
  • 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी। 
  • 26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी। 
  • ऐसे ही 25-26 अप्रैल की रात और 24 अप्रैल की रात को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी।
LoC Ceasefire: Pakistan lost sleep amid tension with India firing on eighth day at border got befitting reply
LoC - फोटो : ANI

नियंत्रण रेखा के पार ऐसे उल्लंघन बीते छह दिन से किए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ऐसी कायराना हरकत आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई के डर का नतीजा है। उसे हर पल यही डर सता रहा है कि इस बार भारत बालाकोट और पुलवामा हमले के बाद किए गए जवाबी हमले से खतरनाक मोर्चा खोलेगा। इसी बिलबिलाहट में पड़ोसी छटपटा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LoC Ceasefire: Pakistan lost sleep amid tension with India firing on eighth day at border got befitting reply
LoC - फोटो : ANI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान कसे डर है कि भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से भी खतरनाक ऑपरेशन कर पहलगाम के मासूम लोगों का बदला लेने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
LoC Ceasefire: Pakistan lost sleep amid tension with India firing on eighth day at border got befitting reply
पहलगाम आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है - फोटो : वीडियो ग्रैब

आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी थी। इसके बाद से भारत ने कई मोर्चों पर पाकिस्तान की नींदें उड़ा रखी है। सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। पाकिस्तान भी अनरगल बयानबाजी कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed