फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Kumbh: तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे की खास तैयारी; वॉर रूम से लेकर 13000 ट्रेनों के संचालन तक, जानें सबकुछ

Mon, 13 Jan 2025 08:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, प्रयागराज/नई दिल्ली
पीटीआई, प्रयागराज/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Jan 2025 08:25 AM IST
सार

Prayagraj Maha Kumbh 2025: विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। समुद्र मंथन के दौरान निकले कलश से छलकीं अमृत की चंद बूंदों से युगों पहले शुरू हुई कुंभ स्नान की परंपरा का सोमवार को आगाज हो गया है। दुनिया भर के धार्मिक आयोजनों में सबसे बड़ा यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
Maha Kumbh: Railway special preparations for pilgrims Know everything from war room to 13000 trains operation
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक समागम महाकुंभ 2025 प्रयागराज में सोमवार 13 जनवरी से शुरू हो गया है। पौष पूर्णिमा पर होने वाले स्नान के साथ महाकुंभ के स्नान पर्व की भी शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ कई मायनों में अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यह संयोग 144 साल बाद बन रहा है। साथ ही इस समागम में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है, जिनमें बड़ी तादाद में कल्पवासी, श्रद्धालु और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक शामिल रहेंगे। यह आंकड़ा दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने भी खास तैयारी की है। 

loader
Maha Kumbh: Railway special preparations for pilgrims Know everything from war room to 13000 trains operation
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज में सोमवार से शुरू हुए महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे की तैयारी बढ़ाने के लिए रविवार को कई प्रमुख पहल की शुरुआत की। इसका मकसद अगले 45 दिनों तक चलने वाले इस विशाल समागम में शामिल होने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और तकनीकी रूप से उन्नत सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh: Railway special preparations for pilgrims Know everything from war room to 13000 trains operation
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala
देशभर से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। इसमें 24 घंटे कुंभ 'वॉर रूम', सभी निकटवर्ती स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, बहुभाषी संचार प्रणाली और अतिरिक्त टिकट काउंटर आदि शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड स्तर पर एक समर्पित 'वॉर रूम' का उद्घाटन किया गया है। यह 24 घंटे काम करेगा, जिसमें परिचालन, वाणिज्यिक, आरपीएफ, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभागों के अधिकारी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय करेंगे।
Maha Kumbh: Railway special preparations for pilgrims Know everything from war room to 13000 trains operation
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि वास्तविक समय पर निगरानी के लिए वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के नौ स्टेशन पर कुल 1,176 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए प्रयागराज, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर 12 भाषाओं की घोषणा प्रणाली का भी उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन
Maha Kumbh: Railway special preparations for pilgrims Know everything from war room to 13000 trains operation
महाकुंभ ट्रेंन टिकट - फोटो : Amar ujala
प्रयागराज क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के बारे में बताया गया कि महाकुंभ अवधि के दौरान 10,000 नियमित ट्रेन, 3134 विशेष ट्रेन संचालित की जाएंगी जो पिछले कुंभ की तुलना में 4.5 गुना अधिक। उन्होंने बताया कि 1,869 छोटी दूरी की रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 706 लंबी दूरी की ट्रेनें और 559 रिंग ट्रेन भी संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed