{"_id":"5c4c0776bdec22653c2d1284","slug":"republic-day-2019-these-women-showcased-the-nari-shakti-on-rajpath-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2019: दुनिया ने देखी भारत की 'नारी शक्ति', इन महिलाओं ने किया नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस 2019: दुनिया ने देखी भारत की 'नारी शक्ति', इन महिलाओं ने किया नेतृत्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अर्पना दुबे
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
महिला शक्ति
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत ने दुनिया को आज झांकियों और परेड के जरिए अपनी ताकत की एक नमूना दिखाया है। जो दुश्मन को यह बताने के लिए काफी है कि हम किसी से भी कम नहीं हैं। साथ ही हमारी सैन्य शक्ति दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस साल की झांकी में नारी शक्ति की झलक दिखाई दी। वहीं लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी पुरुषों की टीम का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई। इसी तरह आज जिन महिलाओं ने परेड का नेतृत्व किया हम उनकी एक झलक आपको दिखाते हैं।
2 of 6
भावना कस्तूरी
- फोटो : PTI
लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने आज राजपथ पर इतिहास रच दिया। उन्होंने भारतीय सेना की सर्विस कॉर्प्स का नेतृत्व किया। दिलचस्प बात यह है कि इस मार्चिंग कंटिनजेंट में उनके अलावा कोई महिला जवान शामिल नहीं थी। वह भारत के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
3 of 6
खुशबू कंवर
- फोटो : PTI
मेजर खुशबू कंवर ने आज आसाम राइफल्स के कंटिनजेंट का नेतृत्व किया। पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स आसाम राइफल्स ने इतिहास रच दिया। मेजर खुशबू एक बच्चे की मां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिखा सुरभी
रॉर्प्स ऑफ सिगनल्स की कैप्टन शिखा सुरभी ने अपनी टीम के साथियों के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक पर स्टंट दिखाए। उन्होंने कहा, मैं परेड के डेयरडेविल सेगमेंट में हिस्सा लेने वाली पहली महिला हूं। स्टंट करने के लिए मुझे काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी। मुझे अपनी इस उपलब्धि पर गर्व है। महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। 28 साल की महिला अधिकारी ने झारखंड के हजारीबाग से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अंबिका सुधाकरन
- फोटो : PTI
लेफ्टिनेंट अंबिका सुधाकरन ने भारतीय नौसेना के कंटिनजेंट का नेतृत्व किया। इस दस्ते में 144 युवा नाविक मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'राष्ट्र की सेवा के लिए पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।