Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Surat Diamond Bourse Inauguration: PM Narendra Modi Inaugurate Largest Office Building Bigger Then Pentagon
{"_id":"657e5e0a668c7501640061dc","slug":"surat-diamond-bourse-pm-narendra-modi-inaugurate-largest-office-building-bigger-then-pentagon-news-and-updates-2023-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surat Diamond Bourse: PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन का उद्घाटन, पेंटागन भी छूटा पीछे, देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Surat Diamond Bourse: PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन का उद्घाटन, पेंटागन भी छूटा पीछे, देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:57 PM IST
सार
Surat Diamond Bourse Building Photos: इस भव्य इमारत का निर्माण करने वाली कंपनी के अनुसार, इसमें 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक फर्श की जगह मौजूद है। इमारत का निर्माण चार साल में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
सूरत डायमंड बोर्स।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Surat Diamond Bourse Building Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन- सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन कर दिया। इसी के साथ अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन को पीछे छोड़कर भारत में अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन शुरू हो गया है। 80 वर्षों तक, पेंटागन दुनिया की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत थी। लेकिन, यह उपाधि अब गुजरात के सूरत में निर्मित इमारत ने ले ली है। इस इमारत में हीरा व्यापार केंद्र होगा।
2 of 5
सूरत डायमंड बोर्स।
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सूरत को विश्व की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां दुनिया के 90% हीरे तराशे जाते हैं। नवनिर्मित सूरत डायमंड बोर्स में 65,000 से अधिक हीरा पेशेवर एक साथ काम कर सकेंगे।
3 of 5
सूरत डायमंड बोर्स।
- फोटो : Social Media
15 मंजिला यह इमारत 35 एकड़ भूमि में फैली हुई है और इसमें नौ आयताकार संरचनाएं बनी हैं। जो एक केंद्र से आपस में जुड़ी हैं। इस भव्य इमारत का निर्माण करने वाली कंपनी के अनुसार, इसमें 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक फर्श की जगह मौजूद है। इमारत का निर्माण चार साल में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को नहीं जाना होगा मुंबई
4 of 5
सूरत डायमंड बोर्स।
- फोटो : Social Media
एसडीबी वेबसाइट के अनुसार, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक मनोरंजन क्षेत्र और पार्किंग क्षेत्र है जो 20 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। परियोजना के सीईओ महेश गढ़वी ने इस इमारत के निर्माण के दौरान कहा था कि नया भवन परिसर खुलने के बाद हजारों लोगों को व्यवसाय करने के लिए ट्रेन से मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। जिन्हें कभी-कभी हर दिन मुंबई की यात्रा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
मॉर्फोजेनेसिस कंपनी ने बनाया था इमारत का डिजाइन
5 of 5
सूरत डायमंड बोर्स।
- फोटो : Social Media
एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के बाद भारतीय आर्किटेक्ट कंपनी मॉर्फोजेनेसिस (Morphogenesis) ने इस इमारत का डिजाइन तैयार गया था। गढ़वी ने बताया कि यह परियोजना पेंटागन को पछाड़ने की प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं है, बल्कि परियोजना का आकार मांग के आधार पर तय किया गया था। उन्होंने कहा कि इमारत में बने सभी कार्यालय निर्माण से पहले हीरा कंपनियों ने खरीद लिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।