{"_id":"657e694d60159223af08c1dd","slug":"ab-de-villiers-on-rohit-sharma-captaincy-change-surya-bumrah-stayed-loyal-to-mumbai-when-hardik-left-ipl-2024-2023-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'हार्दिक हटे, लेकिन SKY-बुमराह MI के प्रति वफादार रहे थे', डिविलियर्स का मुंबई इंडियंस को लेकर बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'हार्दिक हटे, लेकिन SKY-बुमराह MI के प्रति वफादार रहे थे', डिविलियर्स का मुंबई इंडियंस को लेकर बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:52 AM IST
सार
एमआई ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स खो दिए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स मुंबई इंडियंस के फैंस की नकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन
1 of 7
डिविलियर्स ने कप्तानी में बदलाव पर प्रतिक्रिया दी है
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए अपना नया कप्तान घोषित किया। सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित को हटाए जाने से फैंस को निराशा हुई है।
एमआई ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स खो दिए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स मुंबई इंडियंस के फैंस की नकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर हैरान हैं। डिविलियर्स मुंबई इंडियंस को करीब से फॉलो करते हैं।
2 of 7
डेनिएल और एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा- फैंस का रिएक्शन नेगेटिव रहा। हार्दिक मुंबई का अपना है, क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। वह वर्षों तक उनके लिए खेले और इस फ्रेंचाइजी के लिए अपनी पहली पारी में टॉप क्लास प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि जब हार्दिक ने आगे बढ़ने का फैसला किया था तो सूर्या और बुमराह मुंबई की फ्रेंचाइजी के प्रति वफादार रहे, लेकिन अब वह वापस आ गए हैं।
3 of 7
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं फैंस की नकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर हैरान हूं। मैं पढ़ रहा हूं कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी अपने फैंस को खो रही है और लोग रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से परेशान हैं।' हार्दिक दो साल तक गुजरात टाइटंस के साथ थे। उन्होंने 2022 में बतौर कप्तान अपने पहले सीजन में टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, 2023 आईपीएल में गुजरात की टीम रनर अप रही थी। अब 2024 आईपीएल में लगातार तीसरे साल हार्दिक कप्तानी करते दिखेंगे, लेकिन इस बार टीम मुंबई इंडियंस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
डिविलियर्स ने कहा, 'फैंस को खुश होना चाहिए कि हार्दिक और अधिक अनुभव के साथ लौटे हैं। वह स्वागत के लायक हैं। मुझे यकीन है कि अगर वह कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रॉफी उठाते हैं, तो फैंस को फिर कोई समस्या नहीं होगी।'
डिविलियर्स ने कहा कि रोहित को कप्तानी से हटाने को कुछ लोगों ने निजी तौर पर लिया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि बहुत से लोग इससे खुश हैं और बहुत से लोग इसे लेकर परेशान हैं। कुछ लोगों ने इसे निजी तौर पर लिया। यह तय है कि रोहित को कभी न कभी आगे बढ़ना होगा और हार्दिक के लिए जगह बनानी होगी।
विज्ञापन
5 of 7
हार्दिक और रोहित
- फोटो : IPL
कप्तानी में बदलाव का समर्थन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह मुंबई इंडियंस के लिए बुरा कदम है। यह कुछ नया है। रोहित को पिछले कुछ वर्षों में शानदार सफलता मिली है और उन्होंने बहुत सारी ट्राफियां जीती हैं। हो सकता है कि भारत के लिए भी कप्तानी करने का उन पर बहुत दबाव हो। अब उनके लिए शायद खुद को थोड़ा संभलने देने और खेल का जमकर लुत्फ उठाने का समय आ गया है। अब वह किसी और को दबाव और जिम्मेदारी देना चाहते हों।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।