सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: एलन मस्क ने ट्विटर से खत्म की डील, आज जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, पढ़ें अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 Jul 2022 06:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 09 July Today: Important and big news stories of 09 July updates on Amar Ujala
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की टीम ने ट्विटर को एक पत्र भेजा है। जिसमें बताया गया है कि एलन मस्क ट्विटर इंक का अधिग्रहण करने और इसे अपने हाथों में लेने के अपने 44 बिलियन डॉलर के समझौते को समाप्त कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम आज जारी हो सकते हैं। साथ ही अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से उपजे हालात के चलते कश्मीर स्वास्थ्य निदेशालय ने विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 09 July Today: Important and big news stories of 09 July updates on Amar Ujala
एलन मस्क। - फोटो : Twitter

एलन मस्क ने ट्विटर से खत्म की डील
अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की टीम ने ट्विटर को एक पत्र भेजा है। जिसमें बताया गया है कि एलन मस्क ट्विटर इंक का अधिग्रहण करने और इसे निजी हाथों में लेने के अपने 44 बिलियन डॉलर के समझौते को समाप्त कर रहे हैं। वहीं इस पत्र में खरीद समझौते के कई उल्लंघनों का हवाला दिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 09 July Today: Important and big news stories of 09 July updates on Amar Ujala
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाना है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम आज जारी हो सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...


Top News Headline 09 July Today: Important and big news stories of 09 July updates on Amar Ujala
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद बचाव कार्य में लगे सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला।

अमरनाथ में बादल फटा, 15 श्रद्धालुओं की मौत, पांच हजार डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से उपजे हालात के चलते कश्मीर स्वास्थ्य निदेशालय ने विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। निदेशालय ने कहा है कि स्थायी हो या अनुबंध, सभी कर्मचारी अगले आदेश तक छुट्टी नहीं लेंगे। सभी अधिकारियों को मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखने के आदेश दिए गए हैं। उधर, बादल फटने के बाद लगभग पांच हजार सुरक्षा कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 09 July Today: Important and big news stories of 09 July updates on Amar Ujala
UGC NET 2022 - फोटो : Amar Ujala

आज से शुरू होगी यूजीसी नेट 2022 परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा/UGC NET 2022 का आयोजन आज से शुरू किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed