सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में आज भी होगी सुनवाई, कान महोत्सव में होगा भारतीय पवेलियन का उद्घाटन, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 May 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 18 May Today: Important and big news stories of 18 May updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को सील करवाए जाने के अगले दिन मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र को कमीशन की कार्यवाही से हटा दिया। वहीं जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को आ रही तकनीकी गड़बड़ी के चलते सरकार ने अप्रैल कर भुगतान की देय तिथि 24 मई तक बढ़ा दी। 75वां कान फिल्म फेस्टिवल का मंगलवार से आगाज हो चुका है। भारत के लिहाज के इस साल कान फिल्म फेस्टिवल काफी खास है क्योंकि इस बार इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के लिए जश्न मनाया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर.....

Trending Videos
Top News Headline 18 May Today: Important and big news stories of 18 May updates on Amar Ujala
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामला: अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्र हटाए गए, सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट ने दिया दो दिन का समय, आज भी होगी सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को सील करवाए जाने के अगले दिन मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र को कमीशन की कार्यवाही से हटा दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 18 May Today: Important and big news stories of 18 May updates on Amar Ujala
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल के जीएसटी कर भुगतान की तारीख बढ़ी
जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को आ रही तकनीकी गड़बड़ी के चलते सरकार ने अप्रैल कर भुगतान की देय तिथि 24 मई तक बढ़ा दी और इंफोसिस को समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 18 May Today: Important and big news stories of 18 May updates on Amar Ujala
Anurag Thakur - फोटो : ANI

कान महोत्स्व में पीएम मोदी के संदेश से आज भारतीय पवेलियन का होगा उद्घाटन
इस साल कान फिल्म महोत्सव के 75 वें संस्करण की शुरुआत रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक वीडियो संदेश के साथ मंगलवार को हुआ। यह 28 मई तक चलेगा। वहीं भारतीय पवेलियन का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश के साथ किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
Top News Headline 18 May Today: Important and big news stories of 18 May updates on Amar Ujala
गर्मी - फोटो : अमर उजाला।

आज से फिर चढ़ेगा पारा, बढ़ेगा गर्मी का सितम, 21 से राहत का आसार
राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिली राहत बुधवार से खत्म हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम खुलने के साथ तेज धूप निकलेगी व गर्मी का सितम बढ़ेगा। हालांकि, 21 मई से एक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 मई तक राहत मिलने के आसार हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed