उत्तर भारत में भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव, सीएम बोम्मई और स्मृति ईरानी समेत 100 से अधिक भारतीय अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो 16-20 जनवरी, 2023 को होने वाले इस बैठक में शिरकत करेंगे। साथ ही चीन में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचा रखा है। कई दूसरे देशों में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: उत्तर भारत में ठंड को लेकर रेड अलर्ट, WEF की बैठक में शामिल होंगे योगी समेत कई सीएम, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Weather : उत्तर भारत में रेड अलर्ट, यूपी में रात्रि बस सेवा पर रोक
उत्तर भारत में भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से सड़क हादसों में पंजाब में पांच, तो यूपी में तीन लोगों की मौत हुई। यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि घने कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने रोडवज बसों की रात्रिकालीन सेवा मंगलवार से बंद करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Davos: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी समेत कई भारतीय नेता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव, सीएम बोम्मई और स्मृति ईरानी समेत 100 से अधिक भारतीय अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो 16-20 जनवरी, 2023 को होने वाले इस बैठक में शिरकत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, मंडाविया आज करेंगे अहम बैठक
चीन में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचा रखा है। कई दूसरे देशों में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में आज प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिये मेवात की धरती से हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। राजस्थान-हरियाणा सीमा पर फिरोजपुर झिरका के मुंडाका में राष्ट्रीय ध्वज के आदान-प्रदान के बाद प्रदेश में पहले चरण की यात्रा का शुभारंभ होगा। दोहा में राहुल गांधी 10 मिनट तक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान व कांग्रेसियों और आम जनता को अपना संदेश देंगे। पढ़ें पूरी खबर...