{"_id":"686541f65d3a8c3dfc0f813d","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 34 लापता, शेख हसीना को छह महीने जेल; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 34 लापता, शेख हसीना को छह महीने जेल; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां
Wed, 02 Jul 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 02 Jul 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही हुई है, जिसमें 34 लोग लापता हो गए हैं और 18 की मौत हो चुकी है। मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और सीएम सुक्खू ने मौके का जायजा लिया। उधर, शिवसेना यूबीटी ने स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए चुनाव चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की है, जिस पर अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। वहीं, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अदालत की अवमानना का दोषी पाते हुए छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इधर, जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर रखने पर रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने कोर्ट में सोनिया और राहुल गांधी पर फर्जी लेन-देन का आरोप लगाया है। अमरनाथ यात्रा के लिए 80,000 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए समिक भट्टाचार्य ने नामांकन दाखिल किया है और जल्द नाम का एलान हो सकता है। उधर, सरकार ने नई कैब एग्रीगेटर गाइडलाइंस में पीक आवर्स के दौरान दोगुना किराया वसूलने की अनुमति दी है। आईसीएमआर और एम्स के शोध में पाया गया है कि कोरोना वैक्सीन और अचानक हो रही मौतों के बीच कोई संबंध नहीं है। उत्तराखंड के टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें तीन की मौत और 16 घायल हुए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
मंडी में बादल फटने से भारी तबाही।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद 34 लोग लापता, सीएम सुक्खू ने धर्मपुर में लिया नुकसान का जायजा
हिमाचल प्रदेश में बीती सोमवार रात को 17 जगह बादल फटने के बाद 34 लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की ओर से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंडी जिले में 15, जबकि कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा। बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ। मकान मिट्टी हो गए। मंडी में 16 लोगों समेत पूरे प्रदेश में 18 की जान चली गई है। गोहर उपमंडल में पांच, थुनाग में तीन और जोगिंद्रनगर व करसोग में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हुई है तथा प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Supreme Court: शिवसेना यूबीटी की पार्टी चुनाव चिन्ह विवाद पर जल्द सुनवाई की मांग, स्थानीय निकाय चुनाव है वजह
सुप्रीम कोर्ट ने आज शिवसेना यूबीटी की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में महाराष्ट्र निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी चुनाव चिन्ह पर जल्द फैसला देने की मांग की गई। शिवसेना यूबीटी की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि अगर एक बार राज्य में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई तो फिर चुनाव चिन्ह में बदलाव नहीं हो सकेगा। पहले से ही यह मामला दो साल से लंबित है। शिवसेना यूबीटी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि विवाद को लेकर अंतरिम निर्देश दिए जाएं। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी। अब अदालत 14 जुलाई 2025 को फिर से इस मामले पर सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

शेख हसीना और उनके बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी का नया वारंट जारी
- फोटो : एएनआई
Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा, अदालत की अवमानना की दोषी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के आरोप में दोषी ठहराया गया है और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सजा का एलान किया है। बुधवार को तीन सदस्यों वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की पीठ की अध्यक्षता जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार ने की। यह पहली बार है जब किसी मामले में शेख हसीना को जेल की सजा सुनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर

रवि शास्त्री-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ANI
IND vs ENG: 'मैं हैरान हूं...सात दिन की छुट्टी के बाद बुमराह को फिर आराम', टीम प्रबंधन से खफा हुए रवि शास्त्री
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज को सात दिन की छुट्टी के बाद बाहर बैठाने का फैसला गलत है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया तीन बदलावों के साथ उतरी है। पढ़ें पूरी खबर