वनडे विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम आज बांग्लादेश से भिड़ेगी। लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल करने की होगी। टीम इंडिया पुणे के मैदान में होने वाले इस टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। वहीं, गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति देने को राफा क्रॉसिंग को खोलने के लिए मिस्र तैयार हो गया है। इस्राइल के दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ हुए समझौते की जानकारी दी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: विश्व कप में आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, गाजा में मानवीय मदद के प्रवेश के लिए हुआ समझौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश से भारत की भिड़ंत आज
वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल करने की होगी। हालांकि, पिछले चार साल में भारत का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं है। 2019 विश्व कप के बाद दोनों टीमों के बीच चार मैच हुए हैं और तीन बांग्लादेश के नाम रहे हैं। गुरुवार को भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ पुणे के मैदान में बांग्लादेश से भिड़ेगी और टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति देने को राफा क्रॉसिंग को खोलने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ एक समझौता हुआ है। बाइडन ने इस्राइल दौरे के बाद यह घोषणा की। बाइडन की यात्रा के दौरान इस्राइली सरकार ने मानवीय सहायता को मिस्र की सीमा से बमबारी वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोकने का आश्वासन दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची गुरुवार को आ सकती है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि, बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं, लेकिन दूसरी सूची में 50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। अन्य 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कुछ दिन बाद होगी। पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि ये केंद्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...