{"_id":"652f3b24dd0c62241e07a7b6","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-18-october-2023-updates-on-amar-ujala-2023-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: बाइडन का इस्राइल दौरा आज, अरब नेताओं के साथ सम्मेलन रद्द, गाजा के अस्पताल में ब्लास्ट से 500 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: बाइडन का इस्राइल दौरा आज, अरब नेताओं के साथ सम्मेलन रद्द, गाजा के अस्पताल में ब्लास्ट से 500 की मौत
Wed, 18 Oct 2023 07:25 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल पर इस्राइली सेना ने कथित तौर पर बमबारी की। इसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा के एक अस्पताल पर हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस हमले के कारण 'इस्राइल को अपनी रक्षा के अधिकार' के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर मंगलवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी।
- फोटो : Social Media
गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल पर इस्राइली सेना ने कथित तौर पर बमबारी की। इसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। गाजा में सत्तारूढ़ हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल की ध्वस्त इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने अस्पताल पर बमबारी करने से इनकार किया है और अस्पताल में विस्फोट के लिए हमास के असफल रॉकेट लॉन्च को जिम्मेदार ठहराया है। पढ़ें पूरी खबर

Joe Biden
- फोटो : Social Media
बाइडन के साथ अरब नेताओं का शिखर सम्मेलन रद्द
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा के एक अस्पताल पर हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस हमले के कारण 'इस्राइल को अपनी रक्षा के अधिकार' के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है। जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अरब नेताओं के शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। बाइडन इस्राइल के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए आज तेल अवीव पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Anantnag Encounter
- फोटो : Agency
पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर की फायरिंग
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर मंगलवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की रात आठ बजे विक्रम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से ब्रस्ट फायर किया गया। इसकी चपेट में दो जवान आ गए। एक के पेट तथा दूसरे के हाथ में गोली लगी है। तत्काल दोनों घायलों को निकालकर बीएसएफ के जवानों ने जीएमसी पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर

अबदुल्ला आजम खां
- फोटो : ANI
अबदुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आज आ सकता है फैसला
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुना सकती है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के तत्कालीन क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में गंज थाने में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डाॅ. तंजीन फात्मा को भी आरोपी बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर