मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रविवार से बिजनेस-20 की बैठक शुरू हो गई। जी-20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष के तौर पर भारत में जो कार्यक्रम निर्धारित हैं, बिजनेस-20 उसी का हिस्सा है। बैठक में नीतिगत सिफारिशें तैयार की जाएंगी। साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। इस कारण कई मार्ग प्रभावित रहेंगे, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली इलाके में आने से बचें। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कई राज्यों में बूंदाबांदी के आसार, गुजरात में बिजनेस-20 परिषद का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से दुश्वारियां
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और भूस्खलन ने जहां दुश्वारियां बढ़ा दी हैं वहीं मैदानों में बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिजनेस-20 परिषद का उद्घाटन गांधीनगर में आज
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रविवार से बिजनेस-20 की बैठक शुरू हो गई। जी-20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष के तौर पर भारत में जो कार्यक्रम निर्धारित हैं, बिजनेस-20 उसी का हिस्सा है। बैठक में नीतिगत सिफारिशें तैयार की जाएंगी। गुजरात में जी-20 से जुड़े 15 आयोजन होने हैं और बी-20 की बैठक इस कड़ी में पहला आयोजन है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
फुल ड्रेस रिहर्सल आज, रूट देखकर ही घर से निकलें दिल्लीवासी
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। इस कारण कई मार्ग प्रभावित रहेंगे, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली इलाके में आने से बचें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चुनाव आयोग का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से
केंद्रीय चुनाव आयोग ‘तकनीक के इस्तेमाल और चुनावों की प्रामाणिकता’ पर सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...