Top News: मिजोरम में वोटों की गिनती; तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत; संसद का शीतकालीन सत्र आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में वोटों की गिनती आज
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर
तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना से करना पड़ा संतोष
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षियों के सपने चूर कर दिए। भाजपा ने चार राज्यों में से तीन में स्पष्ट बहुमत हासिल कर बता दिया कि जनता के मन में कौन है। नतीजों ने विपक्ष की रणनीति व एका को तार-तार कर दिया है, तो भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नई ऊर्जा से भर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
संसद का शीतकालीन सत्र आज से
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार से निराश विपक्ष एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा पर बेरोजगारी, महंगाई, मणिपुर हिंसा और जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर हमला बोलेगी। वहीं शानदार जीत से उत्साहित भाजपा आक्रामक तरीके से विपक्ष पर पलटवार करेगी। सत्र के दौरान कई अहम बिलों के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश वाली रिपोर्ट भी पेश किए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
देश की 41 फीसदी आबादी पर भाजपा का अपने बूते राज
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत के साथ भाजपा अब अपने दम पर देश की 41 फीसदी से ज्यादा आबादी पर राज करेगी, जबकि दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस राजस्थान व छत्तीसगढ़ में हार के बाद तीन राज्यों में सिमट गई है। वहीं, दिल्ली व पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय पार्टियों में तीसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर