फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Violence After Namaz: कहीं कर्फ्यू तो कहीं इंटरनेट बंद, यूपी में एक्शन में बुलडोजर, जानें उपद्रव के बाद कहां क्या हो रहा?

Sat, 11 Jun 2022 11:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 11 Jun 2022 11:37 PM IST
सार

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कई शहरों में बवाल हुआ। इस दौरान प्रदर्शन, हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी की भी घटनाएं हुईं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सबसे ज्यादा बवाल हुआ।

विज्ञापन
Violence After Namaz Bulldozer Will Runs Into Houses in UP Know What Non BJP States Action Plan News in Hindi
जुमे की नमाज के बाद देशभर में बवाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कई शहरों में बवाल हुआ। इस दौरान प्रदर्शन, हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी की भी घटनाएं हुईं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सबसे ज्यादा बवाल हुआ।
loader

 
प्रयागराज में उपद्रवियों के पथराव और आगजनी में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसएसपी और डीएम को भी चोट आई। झारखंड की राजधानी रांची में हिंसा में 25 लोग घायल हुए हैं। यहां पुलिस की गोली से दो उपद्रवियों की मौत भी हुई है। पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हावड़ा में शुक्रवार को शुरू हुआ बवाल शनिवार को भी जारी है। यहां उपद्रवियों के पथराव में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

इन घटनाओं के बाद पुलिस एक्शन में है। जहां-जहां उपद्रव हुए हैं, वहां पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में पुलिस क्या-क्या कार्रवाई कर चुकी है और आगे क्या करने वाली है? पहले जानिए किस प्रदेश में उपद्रवियों पर क्या कार्रवाई हो रही? 

 
Violence After Namaz Bulldozer Will Runs Into Houses in UP Know What Non BJP States Action Plan News in Hindi
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को सबसे ज्यादा उपद्रव उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में देखने को मिला। जिन शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए उनमें प्रयागराज, सहारनपुर, मुदारबाद, हाथरस, अम्बेडकरनगर और फिरोजाबाद शामिल हैं। हिंसा के बाद राज्य की पुलिस एक्शन में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन घटनाओं को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

 राज्य के अलग-अलग जिलों में अब तक 300 से ज्यादा उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। प्रयागराज से 80, हाथरस से 55, फिरोजाबाद से आठ, अंबेडकरनगर से 28 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांच हजार से ज्यादा अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटो से की जा रही है।



प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड मुहम्मद जावेद भी पकड़ा जा चुका है। कहा जा रहा है कि कई उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर भी चलेगा। तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के मामले में इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत भी हो चुकी है। यहां हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी मोहम्मद इश्तियाक की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence After Namaz Bulldozer Will Runs Into Houses in UP Know What Non BJP States Action Plan News in Hindi
रांची में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
झारखंड: यहां की राजधानी रांची में सबसे हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें दो लोगों की जान भी गई है। 25 लोग घायल हुए हैं। शहर के 12 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू है। बाकी शहर में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। घर से निकलने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कल तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। 
 
Violence After Namaz Bulldozer Will Runs Into Houses in UP Know What Non BJP States Action Plan News in Hindi
हावड़ा में लगातार दूसरे दिन भी बवाल जारी है। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल: यहां हावड़ा में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। आज भी जिले में बवाल जारी है। उपद्रवी लगातार पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आई हैं। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। शुक्रवार को भी उप्रदवियों ने जुमे की नमाज के बाद आगजनी और पुलिस पर पथराव किया था। पथराव में 17 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक पुलिस ने 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे हावड़ा में 13 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 
 
विज्ञापन
Violence After Namaz Bulldozer Will Runs Into Houses in UP Know What Non BJP States Action Plan News in Hindi
जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली : जामा मस्जिद के बाहर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट श्वेता चौहान ने कहा कि मामला दर्ज करके प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। हालांकि, यहां पर किसी तरह की हिंसा का मामला सामने नहीं आया था।  इसके अलावा तेलंगाना, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अलग-अलग शहरों में बवाल के मामले सामने आए हैं।  
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed