फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMD Alert: फिर लौट रही ठंड; उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली में चार दिनों में सबसे कम तापमान; कोहरे का भी अलर्ट

Tue, 28 Jan 2025 10:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Jan 2025 10:26 AM IST
सार

प्रयागराज में महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में लोग ठंड के मौसम में डुबकी लगाने के लिए जमा हो रहे हैं। आईएमडी ने आज से शुरू होने वाले तीन दिनों के लिए प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
Weather Updates: North India battles cold wave, Delhi records lowest temperature in four days
मौसम विभाग - फोटो : Amar Ujala

बीते कई दिनों से मिली कड़ाके की ठंड से राहत अब खत्म हो रही है। धीरे-धीरे मौसम फिर से करवट लेने लगा है। उत्तर भारत एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है। ऐसे ही दिल्ली में बीते दिन चार दिनों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। गिरावट गुरुवार से दर्ज की जा रही है, उस दिन राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Weather Updates: North India battles cold wave, Delhi records lowest temperature in four days
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की तुलना में मंगलवार सुबह सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। बीते दिन न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना जताई है।

Weather Updates: North India battles cold wave, Delhi records lowest temperature in four days
सांकेतिक तस्वीर।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 28 जनवरी से शुरू होने वाले चार दिनों के लिए कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Updates: North India battles cold wave, Delhi records lowest temperature in four days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आईएमडी के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई।

विज्ञापन
Weather Updates: North India battles cold wave, Delhi records lowest temperature in four days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि AQI 258 दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह 8 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता 191 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed