{"_id":"58cfcb2d4f1c1be7431a2742","slug":"these-scenes-will-be-seen-in-the-rajasthan-day-celebrations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे अनोखे नजारे, दिखेंगे राजस्थान दिवस समारोह में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसे अनोखे नजारे, दिखेंगे राजस्थान दिवस समारोह में...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
एेसी प्रस्तुतियां होंगी राजस्थान दिवस पर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान दिवस फेस्टिवल 27 से 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस समारोह के दौरान राजस्थान की ऐतिहासिक स्थापना का उत्सव मनाने के लिए कई मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 27 मार्च को एसएमएस स्टेडियम में आयोजित फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के तहत राजस्थान दिवस की मशाल प्रज्जवलन, ग्रामीण खेलों की फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं थिएटर डायरेक्टर, भानु भारती की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos
कथक प्रस्तुतियां भी होंगी पेश
होगी कथक की प्रस्तुति भी
- फोटो : अमर उजाला
27 एवं 28 मार्च को एसएमएस स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से साइकिल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेंट्रल पार्क में जयपुर कथक केंद्र और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के सहयोग से जयपुर कथक समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के तहत 27 मार्च से 5 अप्रैल तक जवाहर कला केंद्र में द थिएटर आफ ई. अल्काजी एग्जीबिशन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टैटू शो में इठालाएगा रेगिस्तानी जहाज
टैटू शो की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
28 मार्च को जेडीए पोलो ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस की ओर से टैटू शो का आयोजन होगा। 28 और 29 मार्च को शहर के मंदिर, चर्च एवं गुरुद्वारा में भजन, कव्वाली, गुरबानी और वैदिक चैंटिंग आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम संस्कृत अकादमी के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।
मोहित दिखाएंगे गायिकी के जलवे
मोहित चौहान
- फोटो : अमर उजाला
इसी के तहत शाम 7 बजे अलबर्ट हाल पर आयोजित मेगा कंसर्ट में बांग्लादेश की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, बीबी रसेल की ओर से हेरिटेज फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध बालीवुड गायक, मोहित चौहान म्यूजिकल परफार्मेंस देंगे।
विज्ञापन
निकलेगी गणगौर माता की सवारी
गणगौर की सवारी
- फोटो : अमर उजाला
30 मार्च को विधानसभा, जनपथ पर आयोजित राजस्थान दिवस समारोह में राजस्थान के लोगों को समर्पित एक आकर्षक प्रोजेक्शन मैपिंग शो प्रस्तुत किया जाएगा। 30 एवं 31 मार्च को त्रिपोलिया गेट से गणगौर की पारम्परिक शोभायात्रा शुरू होगी और तालकटारे पर जा कर समाप्त होगी। जिसमें दूर दराज के गांवों से ग्रामीण व सात समंदर पार से आए सैलानी भी शामिल होंगे।
