सब्सक्राइब करें

चेतावनी: जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ की चेतावनी जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 17 Jul 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Caution: Heavy rain, flood warning in next 48 hours in Jammu and Kashmir
तवी नदी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

उत्तरी अरब सागर से आने वाली निचली और मध्य स्तर की हवाओं के पूर्वी हवाओं (बंगाल की खाड़ी से) के साथ टकराने से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अगले 48 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। इसका मुख्य रूप से पीरपंजाल रेंज और जम्मू के मैदानी इलाकों पर असर दिखेगा। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। कश्मीर संभाग में भी भारी बारिश, बादलों के गरजने के साथ कई संभावित स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 19 से 21 जुलाई तक खराब मौसम के बीच लोगों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। हालांकि 21 जुलाई को मौसम में सुधार आएगा। विभाग ने मंडलायुक्त कश्मीर और आपदा प्रबंधन के सचिव को आगामी खराब मौसम से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने को कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम में संभावित खतरों में बताया है कि खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, डोडा-किश्तवाड़, मुगल रोड पर यातायातप्रभावित होगा।

Trending Videos
Caution: Heavy rain, flood warning in next 48 hours in Jammu and Kashmir
तवी नदी में आया उफान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कई संभावित स्थानों पर भूस्खलन और पत्थरों के गिरने का खतरा है। निचले इलाकों में भारी जलभराव और बाढ़ की स्थिति हो सकती है। इस मौसम के बीच कृषि और बागवानी कार्यों की गतिविधियों को निलंबित किया जाए। प्रशासन ने अगले 48 घंटों में लोगों को बाढ़ संभावित जलस्थलों पर न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Caution: Heavy rain, flood warning in next 48 hours in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में तपिश के साथ उमस बढ़ी, श्रीनगर में पारा 34 डिग्री के पार
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को तपिश और उमस ने परेशान किया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में ठंडे रहने वाले अन्य कई जिलों में भी तापमान 34 डिग्री के ऊपर चला गया है। पहलगाम में 28.8 और गुलमर्ग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में तपिश के साथ उमस बढ़ी है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे हैं।

Caution: Heavy rain, flood warning in next 48 hours in Jammu and Kashmir
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाए। दोपहर को तीखी धूप शरीर में सुईयां चुबो देने वाला काम कर रही थीं। तपिश के साथ उमस बढ़ने से इंसानों के साथ जानवर भी परेशान हैं। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 72 तक पहुंच गया। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री चढ़कर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.0, बटोत में 27.6, कटड़ा में 32.9, भद्रवाह में 32.1 ड्रि सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 32.1 और कारगिल में 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Caution: Heavy rain, flood warning in next 48 hours in Jammu and Kashmir
धूप में छाते से खुद को बचाती हुई युवतियां - फोटो : अमर उजाला
जम्मू का तापमान
अधिकतम 35.7
न्यूनतम    28.4
सूर्योदय      05.37
सूर्यास्त       07.39

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस बार भी नहीं होगी मचैल यात्रा, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया फैसला   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed