प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामलो वाले जिले श्रीनगर में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलेगा। जल्द से जल्द 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता वाली आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने रविवार को इस संबंध में नई निर्देशावली को जारी किया है। वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों के अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सशर्त संस्थान खोलने की अनुमति के पूर्व के आदेश को ही जारी रखा गया है। आदेश में कोविड उपयुक्त व्यवहार के सुनिश्चित होने और जिला उपायुक्त की मंजूरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। अभिभावकों की सहमती और आरटीपीसीआर या आरएटी टेस्ट करवाने के बाद सीमित संख्या में विद्यार्थी जोकि क्षमता के पचास फीसदी से कम हो उन्हें कक्षा में पढ़ाई करने दी जाएगी। वहीं बारहवीं कक्षा के पचास फीसदी से कम विद्यार्थी स्कूल आ सकेंगे। वह भी शत प्रतिशत टीकाकरण करवा चुके विद्यार्थी अभिभावकों की मंजूरी से स्कूल आ सकेंगे। टीका लगवा चुके स्टाफ के सदस्य उन्हें पढ़ाई करवाएंगे। स्कूल प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोविड निर्देशावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होगा।
कोरोना: श्रीनगर में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, सशर्त खुलेंगे स्कूल, टीकाकरण या कोरोना टेस्ट की शर्त करनी होगी पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन