कोरोना महामारी के बीच बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पेट्रोल-डीजल के लगातर बढ़ते दाम ने शहरवासियों और पर्यटकों के लिए ऑटो का सफर भी महंगा कर दिया है। शहर में हर ऑटो रूट पर किराया निर्धारित किराये से चार गुना वसूला जा रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 300 से 350 रुपये, जबकि बस स्टैंड के लिए 200 रुपये किराया लिया जा रहा है। शहर में ऑटो चालकों का किराया तय है, लेकिन आज तक विभाग इसे लागू नहीं करवा पाया है। मीटर डाउन पहले दो किमी तक 39, जबकि उसके बाद प्रति किलोमीटर तक 17 रुपये तय किए हैं। अधिकांश ऑटो चालक मीटर पर चलने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि मीटर पर चलेंगे तो पेट्रोल का खर्च भी नहीं निकाल पाएंगे। ऑटो चालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। शहर में 100 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है, उसमें 20 रुपये का अलग से तेल डलवाना पड़ता है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर: ऑटो में वसूला जा रहा मनमाना किराया, रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 350 तो बस स्टैंड तक ले रहे 200 रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मूj
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन