जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पटनीटॉप से सटे देवदार के जंगल में आर्मी एविएशन कोर का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और को-पायलट शहीद हो गए। मंगलवार को सुबह शिवगढ़धार पर पाटियां गांव के जंगल में क्रैश हुआ यह हेलिकॉप्टर ऑपरेशनल एरिया क्लीयरेंस की उड़ान पर था। दुर्घटना में शहीद हुए पायलटों की पहचान पंचकुला के मेजर अनुज राजपूत (28) और नोएडा के मेजर रोहित कुमार (35) के रूप में हुई है। शहीद हुए मेजर रोहित कुमार को उधमपुर के देविका पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
शहादत को सलाम: मेजर रोहित को दी गई श्रद्धांजलि, नम आंखों के साथ हाथ में तिरंगा लिए दिखी पत्नी, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कमान प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि
हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलटों को उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि दोनों जांबाज पायलटों को सभी जवान और रैंक के अफसर सैल्यूट करते हैं। ड्यूटी के दौरान यह सबसे बड़ा बलिदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दोनों परिवाराें के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
जान जोखिम में उठा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए ग्रामीण
तकरीबन एक घंटा पैदल चलने के बाद ये टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पहले एक पायलट को निकाला, फिर फोन पर दूसरे पायलट के भी घायल होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने दोनों पायलटों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकालकर उन्हें शिवगढ़धार से पटनीटॉप के करलाह तक पहुंचाया, जहां से उन्हें चिनैनी तक एंबुलेंस में लाया गया। हालांकि उपचार के दौरान दोनों पायलटों ने अंतिम सांसें लीं।
शिवगढ़धार के पाटियां गांव के जंगल में हेलिकॉप्टर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। दुर्घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर तिलक राज, शादी लाल और प्रकाश के परिवार रहते हैं। जैसे ही उन्हें हादसे का पता चला तो वे धमाके वाली जगह की ओर दौड़ पड़े।
घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां हेलिकॉप्टर का इंजन घने जंगल में पहाड़ की ढलान पर फंसा था। इंजन से जोरदार आवाज आ रही थी। वहां मौजूद परिवार के तमाम सदस्य जोखिम के बीच पायलटों को बाहर निकालने में जुट गए।
यह भी पढ़ें- कश्मीर में कोहराम: एक साल बाद जवान का शव बरामद, बकरीद पर घर आए मंजूर का आतंकियों ने किया था अपहरण