फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उड़ी ऑपरेशन का तीसरा दिन: कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बहाल, आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान जारी

Tue, 21 Sep 2021 09:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Uri Operation Communication services restored in Uri, Both calling and internet restored
उड़ी सेक्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। आतंकियों के खिलाफ लगातार तीसरे दिन जंगलों में पैरा स्पेशल फोर्स के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और क्वाडकॉप्टर(ड्रोन)  की भी मदद ली गई। ऑपरेशन को लेकर कोई अफवाह न फैले, इसके मद्देनजर कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।



जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात को उड़ी सेक्टर में अंगूर पोस्ट के पास आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सेना के एक जवान के घायल होने की खबर मिली थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने में कामयाब हुआ है। जिसे तलाशने के लिए सेना द्वारा उड़ी सेक्टर में लगातार बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों से पाकिस्तान फिर से घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम देने में लगा है।

Uri Operation Communication services restored in Uri, Both calling and internet restored
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी

पाकिस्तान का उद्देश्य पहाड़ों पर बर्फबारी से रूट बंद होने से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को सीमा पार से इस तरफ धकेलना है। एक ऐसी ही कोशिश बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के करीब सामने आई है। इस बात की पुष्टि सेना की 15वीं कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने भी की है।
 

Uri Operation Communication services restored in Uri, Both calling and internet restored
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी

सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने कहा कि एलओसी पर इस साल अभी तक कोई भी सीजफायर की घटना नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें जरूर हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uri Operation Communication services restored in Uri, Both calling and internet restored
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी

उन्होंने बताया कि सेना को इस तरह की दो कोशिशों की जानकारी मिली है। पहली घटना में बांदीपोरा में आतंकियों को मार गिराया गया था। दूसरी कोशिश में उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
Uri Operation Communication services restored in Uri, Both calling and internet restored
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
अगर कोई युवा हथियार उठाएगा तो मारा जाएगा 

तालिबान पर जीओसी ने कहा, आप चिंतित क्यों हैं...आप सुरक्षित हैं और आपको सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश पहले हैं किसी की संख्या मायने नहीं रखती। अगर कोई युवा बंदूक उठाता है तो वो मारा जाएगा या उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वह आत्मसमर्पण करना चाहेगा तो उसे मौका भी दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed