फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार शहीद, हादसे ने लोगों को झकझोर दिया

Tue, 21 Sep 2021 08:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Army helicopter crashed Major Anuj Rajput and Major Rohit Kumar martyred
मेजर रोहित कुमार, मेजर अनुज राजपूत - फोटो : भारतीय सेना

जम्मू संभाग के पटनीटॉप में शिवगढ़ जंगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे में दो पायलट घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों अधिकारियों ने दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार के रूप में हुई है। मेजर अनुज राजपूत पंचकुला और मेजर रोहित कुमार नोएडा के रहने वाले थे।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पटनीटॉप क्षेत्र में मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत हेलिकॉप्टर से उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गए। हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग के दौरान दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया, हालांकि दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया। मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत बहादुर अधिकारी थे। जिन्होंने ड्यूटी के दौरान  सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान की ऋणी रहेगी।

Army helicopter crashed Major Anuj Rajput and Major Rohit Kumar martyred
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : रोहित गुप्ता

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई दी। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर मिली।

Army helicopter crashed Major Anuj Rajput and Major Rohit Kumar martyred
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : रोहित गुप्ता
देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के युवाओं समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने घायल पायलट व को-पायलट को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army helicopter crashed Major Anuj Rajput and Major Rohit Kumar martyred
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : रोहित गुप्ता
इस बीच सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंची। और घायल जवानों को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Army helicopter crashed Major Anuj Rajput and Major Rohit Kumar martyred
सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : रोहित गुप्ता
उधर, सेना की टीम हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का पता लगा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed